• img-fluid

    मोमोज खाने से लोगों को हुई फूड पॉइजनिंग, 1 महिला की मौत, 20 बीमार

  • October 28, 2024

    नई दिल्ली। हैदराबाद (Hyderabad) में मोमोज (Momos) खाना लोगों के लिए आफत बन गया। यहां बंजारा हिल्स के नंदीनगर में सड़क किनारे एक फूड स्टॉल पर मोमोज खाने के बाद लोगों को फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) हो गई। बीमार होने के बाद एक महिला की मौत हो गई है और करीब 20 से ज्यादा लोग बीमार हैं। पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार को लोगों ने मोमोज खाए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।

    सोमवार को महिला की मौत के बाद लोगों ने इस बारे में बंजारा हिल्स पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फूड स्टॉल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार इस बारे में स्थानीय सिविक एजेंसियों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार अस्पताल पहुंचे लोगों ने पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की।


    महिला के मरने के बाद डॉक्टरों ने उसके पेट से सैंपल लिए हैं, जांच के बाद लोगों के बीमार होने का स्पष्ट कारण पता चलेगा। पुलिस के अनुसार महिला के परिजनों का बयान लिया गया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस के अनुसार जिस फूड स्टॉल से मोमोज खाए गए तो वहां से भी सैंपल उठाए गए हैं। इस बारे में सिविक एजेंसियों को जांच करने और अन्य फूड स्टॉल की निगरानी करने का आग्रह किया गया है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

    28 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें

    Mon Oct 28 , 2024
    1. मध्यस्थता कानून में संशोधन के लिए मोदी सरकार सदन में पेश किया मसौदा विधेयक संस्थागत मध्यस्थता (Institutional mediation) को बढ़ावा देने तथा ऐसे मामलों में अदालती हस्तक्षेप (Court intervention) को कम करने के लिए केंद्र सरकार (Central government) ने एक मसौदा विधेयक (draft bill) पेश किया है। विधि मंत्रालय (Ministry of Law) के विधिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved