• img-fluid

    प्रियंका गांधी आज वायनाड में भरेंगी हुंकार, तीन बड़ी रैलियों को करेंगी संबोधित

  • October 28, 2024

    वायनाड: प्रियंका गांधी आज से वायनाड उपचुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही है. आज वो तीन बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी ने 23 अक्टूबर को वायनाड से नामांकन दाखिल किया था. राहुल के सासंद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी इसलिए यहां उपचुनाव हो रहा है. प्रियंका मीनांगडी, पनामाराम और पोझुथाना में जनसभाओं को संबोधित करेंगी.

    केरल की वायनाड सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे. यहां मुख्य मुकाबला प्रियंका गांधी वाड्रा, नव्या हरिदास और सत्यन मोकेरी के बीच है. वायनाड हमेशा से कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है. राहुल गांधी यहां से जीतते रहे हैं. यहां टक्कर हमेशा कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के बीच रहती है. हालांकि, बीजेपी का भी वोट धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. इस बार के उपचुनाव के सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हुई हैं.


    2019 में कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा था. उन्होंने खुद को अपने परिवार और पार्टी के प्रचार तक ही सीमित रखा. इस बार वो अपने भाई की सीट यानी वायनाड पर किस्मत आजमा रही हैं. राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में वायनाड से जबरदस्त जीत हासिल की थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें शानदार जीत मिली.

    2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से जीत हासिल की थी. उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना और वायनाड छोड़ दी. इसके बाद कांग्रेस ने राहुल की बहन प्रियंका गांधी को टिकट दिया. प्रियंका पहली बार चुनाव लड़ रही हैं. बीजेपी ने उनके खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है.

    Share:

    झारखंड के संथाल परगना में 15% बढ़े मुस्लिम, 11 प्रतिशत बांग्लादेशी घुसपैठिए- BJP सांसद निशिकांत दुबे

    Mon Oct 28 , 2024
    डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड में बांग्लादेशी मुस्लिमों की आबादी बढ़ने पर दावा किया. उन्होंने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह वोट बैंक के लिए संथाल परगना को बांग्लादेश में मिलाने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved