• img-fluid

    केंद्र ने नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल, विभिन्न सरकारी विभागों में 29 संयुक्त सचिव की हुई नियुक्ति

  • October 26, 2024

    नई दिल्ली। केंद्र ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न सरकारी विभागों में 29 संयुक्त सचिव नियुक्त किया। कार्मिक विभाग की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार, भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय रक्षा लेखा सेवा, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा समेत विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के अधिकारियों को इस पद के लिए नियुक्त किया गया है।

    आईडीएएस अधिकारी प्रवीण कुमार राय और राकेश कुमार रेड्डी और आईआरएसईई अधिकारी राजेश गुप्ता को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। 1999 बैच के आईएएंडएएस अधिकारी राज कुमार को पांच साल के कार्यकाल के लिए गृह मंत्रालय के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश कैडर में 2000 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक अग्रवाल भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ के प्रबंध निदेशक होंगे।


    आईएएस अधिकारी चौहान सरिता सिंह और पी. बाला किरण को क्रमशः प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत तथा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आंध्र प्रदेश कैडर के 1996 बैच की भावना सक्सेना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। 1998 बैच के आईओएफएस अधिकारी अंजन कुमार मिश्र को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के अंतर्गत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है।

    सीएसएस अधिकारी नीरज कुमार को पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। 1995 बैच के आईआरएस अधिकारी केसंग यंगजॉम शेरपा को वाणिज्य कर विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। प्रेमजीत लाल को भारत व्यापार संवर्धन संगठन के कार्यकारी निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया है। बालामुरुगन डी कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव होंगे। वरिष्ठ नौकरशाह रजत अग्रवाल और वेद प्रकाश मिश्र को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

    Share:

    प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों के लिए चिट्ठी लिखी, कहा- आप मेरे मार्गदर्शक और शिक्षक

    Sat Oct 26 , 2024
    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की चुनावी पारी का आगाज हो गया है। उन्होंने हाल ही वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि उन्होंने बाद में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved