• img-fluid

    दुबई के रेगिस्तान में फंसी लड़की ने UBER से मंगवाया ऊंट, फिर जो हुआ…

  • October 25, 2024

    नई दिल्‍ली। गगनचुंबी इमारतों और रेगिस्तान के लिए जाना-जाने वाला दुबई (Dubai) हमेशा ही लोगों को हैरान करता रहा है। इस बार मामला अनोखा है। यहां रेगिस्तान में फंसी लड़की को जब मदद की कहीं उम्मीद नहीं दिखी, तो उसने उबर एप से अपने लिए ऊंट की सवारी मंगा ली। कुछ ही देर में एक शख्स ऊंट लेकर उसके सामने हाजिर भी हो गया। यह नजारा देख लड़की भी चौंक गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग इसे फेक बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा सिर्फ दुबई में ही दिख सकता है।



    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की रेगिस्तान में फंसी है और उबर ऐप से अपने लिए कैब खोजती है। उसके ऑप्शन के रूप में ऊंट की सवारी भी दिखती है। वह ट्राई करने के लिए ऊंट की सवारी को बुक कर देती है। कुछ ही देर में ऊंट और उसके चलाने वाला लड़की के सामने हाजिर हो जाता है। लोग हालांकि इस वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठा रहे हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by JETSET DUBAI (@jetset.dubai)


    कथित तौर पर दुबई-हट्टा रोड के किनारे अल बदायेर में शूट किए गए इस वीडियो में लड़की उबर ऐप में ब्राउज़िंग करती दिख रही है। क्लिप में, वह अपनी परेशानी बताते हुए देखी जा सकती है। वह कहती है, “हम रास्ता भटक गए थे और हमने उबर ऐप खोलने का फैसला किया।” यह देखकर मैं हैरान रह गई कि कार की तरह ही ऊंट की सवारी का भी ऑप्शन दिख रहा है। बुक करने के कुछ ही देर बाद, एक आदमी ऊंट लेकर आ जाता है।

    इंस्टाग्राम अकाउंट jetset दुबई द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसे तीन मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर काफ़ी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कई लोगों हैरानी जताते हुए वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर कंफ्यूज दिखे तो कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा नजारा सिर्फ दुबई में ही देखा जा सकता है।

    Share:

    झारखंड चुनावः इंडी गठबंधन में रार, एक सीट के लिए कांग्रेस और RJD आमने-सामने

    Fri Oct 25 , 2024
    रांची। एक तरफ भाजपा (BJP) को हराने के लिए इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों (ALLIES OF INDIA ALLIANCE) ने झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand assembly elections) साथ मिलकर लड़ने की बात कही है, वहीं दूसरी तरफ एक सीट को लेकर गठबंधन के सहयोगी दलों कांग्रेस और राजद (Congress and RJD) में रार होती नजर आ रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved