• img-fluid

    इंदौर में भाजपा अब आपराधिक छवि वालों को दिखाएगी बाहर का रास्ता, विधानसभा 1 में बने सबसे ज्यादा सदस्य

  • October 24, 2024

    इंदौर (Indore)। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नए सदस्य बनाने के अभियान में इंदौर (Indore) पहले स्थान पर आया है। इंदौर में सबसे ज्यादा सदस्य एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में बने। इंदौर को पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन सात लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर इंदौर भाजपा ने एक रिकार्ड बना लिया।

    अब भाजपा सदस्यों की वार्ड वार सूची तैयार कर रही है और उनकी जांच की जाएगी। आपराधिक छवि वाले लोगों की सदस्यता भाजपा रद्द कर देगी। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे (Gaurav Randive) ने कहा कि भ्रम फैलाने के लिए कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ता खुद आनलाइन तरीके से भाजपा के सदस्य बन गए है और अभियान को लेकर कुप्रचार फैलाने की कोशिश कर रहे है। उन्हें भी बाहर किया जाएगा।


    रणदिवे ने बताया कि भाजपा ने हर बूथ पर ढाई सौ से ज्यादा सदस्य बनाए है। इस बार सदस्य बनने के लिए अेाटीपी की अनिवार्यता थी। नए सदस्यों ने हम पर विश्वास कर मिस्ड काॅल करने के बाद अेाटीपी नंबर बताए और सदस्य बने। यह बताता है कि लोगों को भाजपा पर गहरा विश्वास है। मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बने है।

    पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि पहले चरण का सदस्यता अभियान 25 सितंबर तक चला। जिसमें इंदौर में सात लाख सदस्य बनाए गए। अब सक्रिय सदस्यता अभियान जारी है। शहर के मेयर, सांसद, मंत्री, जनप्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारियों को सदस्य बनाया जा रहा है। इंदौर में सदस्य बनाने की विधानसभावार जिम्मेदारी विजय मालानी, जवाहर मंगवानी, निरंजन सिंह चौहान गुड्डू, सुधीर देड़गे, दिलीप शर्मा को दी गई थी।

    Share:

    Mohan Yadav doubled the honorarium of 'Pesa Mobilizers'

    Thu Oct 24 , 2024
    Bhopal: Madhya Pradesh CM Mohan Yadav has given a big gift to the tribal areas before Diwali. Let us tell you that the CM has decided to increase the honorarium of Pesa Mobilizers. The honorarium of Pesa Mobilizers will now be increased from ₹ 4000 per month to ₹ 8000 per month, the CM has […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved