• img-fluid

    बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न चक्रवात ‘दाना’ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया झारखंड में

  • October 23, 2024


    रांची । बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न (Originating from Bay of Bengal) चक्रवात ‘दाना’ को लेकर (Regarding Cyclone ‘Dana’) झारखंड में (In Jharkhand) ऑरेंज अलर्ट जारी किया (Orange Alert issued) । राज्य के कोल्हान प्रमंडल सहित राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। 25 अक्टूबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। झारखंड के आपदा प्रबंधन विभाग ने भी इसे लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों को अलर्ट किया है। रेलवे ने भी कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं।


    मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, 24 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं, और हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो कि 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 25 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, दक्षिण-पश्चिमी और केंद्रीय हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, यह चक्रवात 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच पुरी और सागर द्वीप के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकता है, जिसकी गति 100-110 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है और तेज हवाओं की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती  है।

    चक्रवात को देखते हुए रेलवे ने ओडिशा और बंगाल से होते हुए झारखंड होकर गुजरने वाली या झारखंड के विभिन्न स्थानों तक चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। भुवनेश्वर और पुरी से रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों तक चलने वाली ज्यादातर बस सेवाएं भी बुधवार से लेकर शुक्रवार तक स्थगित कर दी गई हैं। रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है, उनमें 23 अक्टूबर को नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (वाया मुरी, ट्रेन संख्या 22824) रद्द रहेगी। भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी (वाया मुरी 22823) 25 अक्टूबर को नहीं चलेगी। इसी तरह रांची में हटिया से पुरी के बीच चलने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस ( ट्रेन सं-18451), पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस (18452), भुवनेश्वर-धनबाद गरीब रथ (02832), धनबाद-भुवनेश्वर गरीब रथ (02831) 24 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसी तरह पुरी- आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया मुरी, 12875) 25 अक्टूबर को रद्द की गई है।

    Share:

    BJP जीती तो बनेगा नया जिला, राम या कृष्ण के नाम से होगी पहचान -बोले हिमंत बिस्व सरमा

    Wed Oct 23 , 2024
    नई दिल्ली। असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा(Chief Minister Himanta Biswa Sarma)  ने बुधवार को कहा कि अगर भाजपा झारखंड में विधानसभा चुनाव (assembly elections in jharkhand) जीतती है, तो हुसैनाबाद उप-मंडल को एक नया जिला बनाया जाएगा और इसका नाम भगवान राम या कृष्ण के नाम पर रखा जाएगा। सरमा झारखंड चुनाव के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved