• img-fluid

    ‘द्रमुक गठबंधन में पार्टियों के बीच केवल बहस होती है, दरार नहीं है’- CM स्टालिन

  • October 23, 2024

    चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बुधवार को चेन्नई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित भी किया। सीएम स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु में द्रमुक नेतृत्व वाला गठबंधन विचारधारा पर बना है। उन्होंने आगे बताया कि पार्टियों के बीच बहस हो सकती है, लेकिन इनके बीच कोई दरार नहीं है। द्रमुक नेता ने यह स्पष्ट किया कि यह गठबंधन केवल चुनाव के लिए नहीं बना है।


    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने कहा, “हमारा गठबंधन केवल चुनाव के लिए नहीं बना है। सत्ता हथियाने या पद के लालच में यह फर्जीवाड़ा नहीं किया गया है। आपको यह नहीं बूलना चाहिए कि हमारा गठबंधन विचारधारा पर बना है। पार्टियों के बीच बहस हो सकती है, लेकिन इनमें तोई दरार नहीं है और ऐसा कभी भी नहीं होगा। यह लोगों का गठबंधन है, यह केवल विचारधारा पर आधारित गठबंधन नहीं है।”

    Share:

    सरकार ने 32 लाख पूर्व सैनिकों के लिए उठाया 'ऐतिहासिक' कदम, सेहत को देखते हुए लिया ये बड़ा फैसला

    Wed Oct 23 , 2024
    नई दिल्ली। सरकार ने 32 लाख पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए एक बड़ा फैसला किया है। भूतपूर्व सैनिकों की सेहत से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि ऐसे भूतपूर्व सैनिक जो ईसीएचएस यानी एक्स-सर्विसमैन कॉन्ट्रीब्यूट्री हेल्थ स्कीम के लाभार्थी हैं, उन्हें एक ही रेफरल में पॉलीक्लिनिक में कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved