• img-fluid

    ‘देशभक्ति’ के बारे में बात करते हुए छलके अनु कपूर के आंसू

  • October 23, 2024

    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनु कपूर (Anu Kapoor) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में देश के लिए अपने प्यार को लेकर बात की। उन्होंने खुद को देश के लिए वफादार बताया। उन्होंने कहा कि किसी और देश का पासपोर्ट लेने से पहले वो मरना पसंद करेंगे। देश के लिए प्यार और देशभक्ति को लेकर बात करते हुए अनु कपूर को बेहद भावुक देखा गया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का जन्म अमेरिका में हुआ था, लेकिन उन्होंने (अनु कपूर) कभी अमेरिकन नागरिकता के लिए अप्लाई नहीं किया।



    देशभक्ति पर बात करते हुए अनु कपूर की आंखों में आए आंसू
    अनु कपूर उस वक्त भावुक हो गए जब ‘देशभक्ति’ को लेकर बात हुई। उनकी आंखों में आंसू छलक गए। उन्होंने बताया कि उनकी शादी अमेरिका में रहने वाली अनुपमा से हुई है, लेकिन उन्होंने कभी भी अमेरिकी नागरिकता के लिए अप्लाई नहीं किया।
    अमेरिकी नागरिकता के लिए क्या बोले अनु कपूर
    अनु कपूर ने कहा, “मेरी पत्नी और मेरे तीनों बच्चे अमेरिकन हैं। वो इस देश के नहीं हैं। मैं उनके ऊपर देशभक्ति नहीं थोपता हूं। मैनें कभी भी ग्रीन कार्ड या अमेरिकी नागरिकता के लिए अप्लाई नहीं किया। किसी और देश का पासपोर्ट लेने से पहले मैं मर जाउंगा। ये देश मुझे नाली-गड्ढे में फेंक दे, मुझे गोली मार दे या कुछ भी ना दे, लेकिन इस देश के लिए मैं हमेशा वफादार रहूंगा।”

    देश के लोगों के बारे में क्या बोले अनु कपूर
    देश और यहां के लोगों के बारे में बात करते हुए अनु कपूर ने कहा, “मैं अपनी मातृभूमि को बहुत अच्छे से जानता हूं। मैंने पूरे भारत की यात्रा की है, यहां के लोगों से मिला हूं। मैनें उनकी भाषा, मनोविज्ञान और संस्कृति के बारे में जाना है। भारत की नब्ज को समझने के लिए आपको किसी समाचार चैनल की जरूरत नहीं है। मैंने 56 घाटों का पानी पिया है।”

    सफलता के बारे में बात करते हुए अनु कपूर ने कहा कि उनके लिए सफलता सिर्फ वो नहीं है जो उन्होंने किरदार निभाए हैं। उनके लिए सफलता वो रिश्ते भी हैं जो उन्होंने अपनी इस यात्रा में बनाए।

    Share:

    पाकिस्तान के नए चीफ जस्टिस बने याह्या अफरीदी, नियम तोड़कर हुई नियुक्ति

    Wed Oct 23 , 2024
    डेस्क: पाकिस्तान की विशेष संसदीय कमेटी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस को चुन लिया है. कमेटी ने लंबी चली बैठक के बाद तीन सबसे वरिष्ठ न्यायाधीशों में अगले चीफ जस्टिस के रूप में याह्या अफरीदी को नामित किया है. पाक के कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने मीडिया को बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved