• img-fluid

    बहराइच हिंसा मामले में बहुत बड़ी कार्रवाई, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पर गिरी गाज

  • October 21, 2024

    बहराइच। यूपी के बहराइच में हुई हिंसा मामले में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है। बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी हटाए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक को डीजीपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। दुर्गा प्रसाद तिवारी जिले के नये अपर पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।

    दरअसल मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प हुई थी। विवाद डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद जमकर हिंसा हुई। आगजनी और पत्थरबाजी के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। 22 साल के रामगोपाल मिश्रा इस दौरान एक घर की छत पर भगवा झंडा फहरा रहा था। इसी बीच उसे गोली मार दी गई थी। अस्पताल ले जाते समय रामगोपाल की मौत हो गई।


    रामगोपाल की मौत के बाद बवाल बढ़ गया था। परिजन उसका शव लेकर विरोध प्रदर्शन में लग गए। अन्य लोग भी उनके साथ थे। इस दौरान उपद्रवियों ने कई घरों में आग लगा दी। अस्पताल, शो रूम और कारें भी फूंक दी। अंत में एसटीएफ चीफ को पिस्टल लेकर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। इसके बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

    बहराइच मामले पर खुद सीएम योगी पल-पल का अपडेट लेते रहे। हिंसा के बीच टॉप अधिकारियों को फील्ड पर उतारा गया। दरअसल बहराइच में सीधे-सीधे योगी राज के लॉ एंड ऑर्डर को चैलेंज किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ पत्थरबाजी के तुरन्त बाद एक्टिव हो गए। सीएम योगी ने बहराइच में माहौल खराब करने वालों को अल्टीमेटम दिया और कहा जिसने भी अपराध किया उसे बख्शा नहीं जाएगा।

    Share:

    Elon Musk की Starlink Satellite इंटरनेट सर्विस ने बढ़ाई Jio, Airtel, Vi की टेंशन?

    Mon Oct 21 , 2024
    डेस्क। Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। Starlink को दूरसंचार विभाग (DoT) और नियामक (TRAI) की तरफ से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। सरकार ने भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए एडवाइजरी कमिटी गठित कर दी है। आवंटन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved