• img-fluid

    हरिद्वार की तरह उज्जैन में भी अखाड़ों को सिंहस्थ क्षेत्र में स्थायी रूप से जमीनों का आवंटन होगा : मुख्यमंत्री

  • October 21, 2024

    उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पत्रकारों को बताया कि हरिद्वार की तरह उज्जैन में भी सिंहस्थ के लिए अखाड़ों को आश्रम बनाने के लिए सरकार स्थायी रूप से जमीनों का आवंटन करेगी, जिससे कि पूरे 12 वर्ष धार्मिक गतिविधियां चलती रहें।


    उल्लेखनीय है कि उज्जैन में अखाड़ों को सिंहस्थ के समय भूमि आवंटन किया जाता है और बाद में वहां जमीनों पर खेती होती है, इसलिए 12 साल कोई बड़े साधु उज्जैन नहीं आते। बड़े अखाड़ों एवं मठों को मंगलनाथ, बडऩगर रोड, आगर रोड क्षेत्र में भूमि आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ के कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक उज्जैन में आयोजित होगी तथा सिंहस्थ के आयोजन के लिए सभी साधु-संतों को निमंत्रण दिए जाएंगे।

    Share:

    दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की किरण बना, PM बोले- हमारा देश आशा का संचार कर रहा

    Mon Oct 21 , 2024
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को भारत को एक उभरती हुई शक्ति करार दिया और कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है, वह (भारत) उम्मीद की एक किरण बना है और आशा का संचार कर रहा है। एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved