महिदपुर। नगर के सत्य साधकों ने जैनाचार्य जिनचंद्रसूरीजी के 70वें अवतरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए और इस अवसर पर गौ तथा मानव सेवा की। सर्वप्रथम प्रात: सत्य साधना के लिए सभी नाहर काम्प्लेक्स स्थित सत्य साधना केंद्र पर उपस्थित हुए। तत्पश्चात वहाँ से असाड़ी गली स्थित नूतन पाश्र्वनाथ जिनालय दादावाड़ी में दादा गुरु इकतीसा का पाठ किया गया।
तत्पश्चात झारड़ा कटन स्थित गौशाला में गौ माताओं को नवकार मंत्र सुनाया गया और बाद में खल कपासिया, लड्डू, जलेबी, देशी शुद्ध घी की चुपड़ी रोटियाँ, चारा, केले आदि का भोग कराया गया तथा श्वान को बिस्किट, जलेबी, रोटी खिलाई गई। आदिनाथ ग्रुप के चमन सोनी ने जैनाचार्य के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इसके बाद सभी साधक शासकीय चिकित्सालय पहुँचे, जहाँ पर रोगियों को सेवफल, बिस्कुट और दूध वितरित किया। शाम को पुन: नाहर काम्पलेक्स में सत्य साधना केंद्र पर सत्य साधना हुई।
©2024 Agnibaan , All Rights Reserved