• img-fluid

    शरद पूर्णिमा की रात हुए गुजराती गरबे… महिलाओं ने हिस्सा लिया

  • October 18, 2024

    • नगर पालिका और हिन्द सांस्कृतिक मंच के सहायोग से हुआ आयोजन

    नागदा। शरद पूर्णिमा की रात केशव गार्डन में गुजराती गरबों का आयोजन नगर पालिका व हिन्द सांस्कृतिक मंच ने मिलकर किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला पहुँची और गरबे किए। उल्लेखनीय है कि पहले फेज में केशव गार्डन बनने के बाद दूसरे फेज में माधव पार्क की सौगात शरद पूर्णिमा पर दे दी गई। इस खुशी को दो दिनी उत्सव के रुप में मनाया गया। दोनों दिन स्वास्थ्य शिविर के साथ ही शरद पूर्णिमा की रात गरबा रास का आयोजन किया गया।



    जिसमें गुजराती गरबा गीतों पर पारंपरिक ड्रेस में तीन हजार से अधिक मातृ शक्तियां गरबा करने पहुँची। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ग्राम विकास सह संयोजक शंभू गिरी, विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, नपाध्यक्ष संतोष गेहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुल्तानसिंह शेखावत, सांसद अनिल फिरोजिया की तरफ से उनके प्रतिनिधि के रुप में पत्नी संध्या फिरोजिया, इंदौर की उद्योगपि दीपाली जाधव पहुँची। सांसद अनिल फिरोजिया ने फोन पर शुभकामनाएं प्रेषित की।

    ये हुए पुरस्कृत
    शरद गुप्ता, लता शर्मा, रूबी आनंद, मीना सोन के निर्णय पर प्रथम पुरस्कार आयुषी पाटीदार, हेतल मेहता, सुजाता कनोजिया, इशिका गुप्ता को फ्रीज। द्वितीय पुरस्कार पायल पहाडिया को कूलर, शिवानी गोयल, प्रियंका मीणा, खुशी प्रजापत को वॉशिंग मशीन प्रदान की गई। तृतीय पुरस्कार साक्षी, दीक्षा, तनिष्का को एलईडी प्रदान की गई। इसके अलावा विधायक की तरफ से प्रथम विजेताओं को 1100, द्वितीय को 700 व तृतीय विजेता को 500 रुपए का इनाम दिया गया। वार्ड पार्षद व जलकार्य प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया रात 12 बजे तक खीर का वितरण किया गया।

    Share:

    गौशाला में जाकर गायों की सेवा की और चिकित्सालय में भी गए

    Fri Oct 18 , 2024
    जैन आचार्य के जन्मदिन पर हुए कई कार्यक्रम महिदपुर। नगर के सत्य साधकों ने जैनाचार्य जिनचंद्रसूरीजी के 70वें अवतरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए और इस अवसर पर गौ तथा मानव सेवा की। सर्वप्रथम प्रात: सत्य साधना के लिए सभी नाहर काम्प्लेक्स स्थित सत्य साधना केंद्र पर उपस्थित हुए। तत्पश्चात वहाँ से असाड़ी गली स्थित […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved