• img-fluid

    इंदौर : 10 हजार ज्यादा सदस्य बना डाले 1 नंबर विधानसभा में

  • October 16, 2024


    4, 5 और राऊ विधानसभा पूरा नहीं कर पाई टारगेट
    इंदौर। आखिरकार भाजपा (BJP) का पिछले डेढ़ महीने से चल रहा सदस्यता अभियान (Membership drive) कल समाप्त हो गया और आज से सक्रिय सदस्य (active member) बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि सदस्यता की लिंक अभी खुली रहेगी। शहर का आंकड़ा देखा जाए तो एक बार फिर से विधानसभा 1 (1 assembly) सदस्य बनाने में अव्वल रही है। यहां 10 हजार अतिरिक्त सदस्य बना दिए गए हैं।



    1 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू किया गया था और विशेष वर्ग के लिए 1 से 15 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। बाद में लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले मतों में से 80 प्रतिशत को सदस्य बनाने का टारगेट थमा दिया गया था, जो पहले 75 प्रतिशत था। इसके बाद भी इंदौर शहर की सभी विधानसभाओं में एक बार फिर काम शुरू हुआ और कल तक इंदौर की विधानसभा 1 ने अपने टारगेट से 107 प्रतिशत अधिक 1 लाख 54 हजार 909 सदस्य बना डाले। वहीं दो नंबर विधानसभा ने भी 105 प्रतिशत सदस्य बना डाले हैं। दो नंबर को 1 लाख 40 हजार 75 सदस्य बनाना थे, लेकिन उन्होंने 1 लाख 47 हजार 188 सदस्य बना दिए हैं। तीन नंबर विधानसभा तीसरे नंबर पर ही है। यहां लक्ष्य का 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। तीन नंबर में 63 हजार 844 सदस्य बने हैं और लक्ष्य 63 हजार 399 का दिया था, यानी यहां 0.7 प्रतिशत अधिक सदस्य बन गए हैं। वहीं चार नंबर विधानसभा अभी भी पीछे है। यहां सदस्यता अभियान गति ही नहीं पकड़ पा रहा है। चार नंबर में अभी 28 हजार 391 सदस्य और बनाना हैं, वहीं 5 नंबर में यह आंकड़ा 37 हजार 72 सदस्यों का है तो राऊ में वहां के हिसाब से 54 हजार 332 सदस्य और बनाना हंै। संगठन ने ऐसी विधानसभाओं के लिए सदस्य की लिंक खोल रखी है, ताकि वे अपना टारगेट पूरा कर सकें। इंदौर में अभी तक पार्टी के 6 लाख 75 हजार 654 सदस्य बन गए हैं।

    सक्रिय सदस्य समिति के लिए आज कार्यशाला
    सक्रिय सदस्य बनाने के लिए मंडल स्तर पर तीन-तीन लोगों की समिति बनाई गई है, जिसकी वर्कशॉप आज शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय पर रखी गई है। इस समिति में दो लोग उसी मंडल के रहेंगे और एक अन्य मंडल का रहेगा। तीन लोगों की समिति सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य करेगी और यह भी जांचेगी कि सक्रिय सदस्य जिसको बनना है, उसने 100 सदस्य बनाए हैं या नहीं?

    इंदौर के नेताओं की पीठ थपथपाई वीडी शर्मा ने
    कल एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंदौर के पूरे प्रदेश में अव्वल आने पर इंदौर के नेताओं की तारीफ की। उन्होंने नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे तथा सदस्यता अभियान प्रभारी सुदर्शन गुप्ता की पीठ थपथपाई और कहा कि इंदौर हर बार कुछ नया करके ही दिखाता है और इस बार भी रिकार्ड बना लिया।

    विधायक बीमार, मंडल अध्यक्षों में जोश नहीं
    राऊ क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष सबसे पीछे हैं। विधायक मधु वर्मा के अस्वस्थ होने के कारण मंडल अध्यक्ष भी सदस्यता अभियान में जोश नहीं दिखा पाए, जबकि यहां संघ से आए गोपाल गोयल को पार्टी ने सदस्यता का प्रभारी बनाया था। राऊ विधानसभा अपने टारगेट का 63 प्रतिशत ही पूरा कर पाई।

    ग्रामीण की तीनों विधानससभा आगे पहुंचीं
    ग्रामीण क्षेत्र की तीनों विधानसभाएं आगे निकल गई हैं। खुद जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने व्यक्तिगत 20 हजार सदस्य बनाए हैं, जो प्रदेश में अध्यक्षों का सर्वाधिक आंकड़ा हो सकता है। वहीं सांवेर में 98 हजार 631, देपालपुर में 68 हजार 530 तो महू में 68 हजार 110 सदस्य बने हैं, जो टारगेट से अधिक है। आज दोपहर जिला भाजपा की कार्यशाला भी भाजपा कार्यालय पर रखी गई है।

    Share:

    इस्लामाबाद में बैठकर पाकिस्तान और चीन को जयशंकर की दो टूक, कहा- हर हाल में आतंक का खात्मा जरूरी

    Wed Oct 16 , 2024
    इस्लामाबाद. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन (Summit) में शिरकत करने पाकिस्तान (Pakistan) दौरे पर गये विदेश मंत्री (Foreign Minister) एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने चीन (China) और पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी है. एससीओ समिट को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान-चीन के सीपीईसी प्रोजेक्ट (CPEC Project) के कारण भारतीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved