• img-fluid

    विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 20 नवंबर एवं झारखंड में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान

  • October 15, 2024


    नई दिल्ली । विधानसभा चुनाव के लिए (For Assembly Elections) महाराष्ट्र में 20 नवंबर (In Maharashtra on 20th November) एवं झारखंड में 13 और 20 नवंबर को (In Jharkhand on 13th and 20th November) मतदान होगा (Voting will be held) । भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक चरण में होंगे। 20 नवंबर को होंगे मतदान,23 नवंबर को मतगणना होगी।


    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम पीडव्ल्यूडी और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे। आपको बताते चलें, 288 विधानसभा सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है।

    भारतीय चुनाव आयोग ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के मतदान 13 नवंबर को जबकि दूसरे चरण के मतदान 20 नवंबर को होंगे। 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है… झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे। झारखंड में चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। निर्वाचन आयोग की टीम ने कुछ समय पहले दोनों राज्यों का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया था।आपको बता दे की झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

    Share:

    13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों और वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को

    Tue Oct 15 , 2024
    नई दिल्ली । 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों और वायनाड लोकसभा सीट पर (On 47 Assembly seats of 13 States and Wayanad Lok Sabha seat) उपचुनाव 13 नवंबर को होगा (By-elections will be held on November 13) । इन उपचुनावों में से 47 विधानसभा सीटों पर मतदान 13 नवंबर को होगा, जबकि केरल की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved