• img-fluid

    शहर का कोई भी चौराहा बिना ब्रिज के नहीं रहेगा, जल्द आएगा मास्टर प्लान

  • October 15, 2024

    • इंदौर की है विशिष्ट पहचान, हर काम करता है अलग… शहर का कोई भी चौराहा बिना फ्लायओवर का आने वाले वर्षों में नहीं रहेगा

    इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 222 करोड़ की लागत से बने चार फ्लायओवरों का कल रात लोकार्पण किया और उन्होंने इंदौर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसकी एक विशिष्ट पहचान है और इंदौर जो करता है सबसे अलग ही करता है। आने वाले वर्षों में शहर का एक भी चौराहा ऐसा नहीं होगा जहां फ्लायओवर निर्मित न हुआ हो, ताकि यातायात की समस्या हल हो सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इंदौर के मास्टर प्लान को भी जल्द लागू करने की बात कही, ताकि शहर का सुनियोजित विकास हो सके।

    फूटी कोठी में आयोजित फ्लाय ओव्हर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास को नई गति देकर विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास के सभी अवरोधों को हटाकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर का चहुमुखी विकास और यातायात सुधार हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि इंदौर के किसी भी चौराहे पर यातायात बाधित नहीं हो और वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने इंदौर की यातायात संबंधी परेशानियों के निराकरण के लिए कहा कि यहां जितने भी अंडरपास/ओवर ब्रिज की आवश्यकता होगी, वह सभी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। नशे के अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्यों की सोच जहां समाप्त होती है, वहीं से संतों की सोच शुरू होती है। मनुष्यों एवं देवताओं के बीच संत सेतु के रूप में होते हैं। समाज के किसी भी संत के योगदान को प्रदेश में भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने प्रदेश में गायों के संरक्षण, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा गौशालाओं के संचालन के संबंध में राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि फूटी कोठी चौराहे का नाम संत सेवालाल चौराहा होगा। इस संबंध में कार्रवाई के लिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इंदौर के चौराहों की आवश्यकता के अनुसार अंडरपास और ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। साथ ही मेट्रो योजना को भी गति दी जाएगी और केवल कार्ययोजना भी लागू की जाएगी। आगामी 3 वर्षों में एक कार्ययोजना बनाकर लगभग 20 से 25 अंडरपास/ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इंदौर शहर में यातायात सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही।

    Share:

    प्रदेश के तीन टाइगर रिजर्व के लिए उड़ान भरेगी एयर टैक्सी

    Tue Oct 15 , 2024
     पेंच, कान्हा और बांधवगढ़ के लिए जल्द शुरू होगी पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा, इंदौर से भी मिल सकता है सीधा कनेक्शन इंदौर, विकाससिंह राठौर। देश में सर्वाधिक बाघों वाले राज्य के रूप में टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश में अब प्रमुख तीन टाइगर रिजर्व जाने के लिए हवाई सवारी भी मिलेगी। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved