• img-fluid

    श्रीलंका में बाढ़ ने मचाई तबाही, एक लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित; कोलंबो में स्कूल बंद

  • October 14, 2024

    कोलंबो। श्रीलंका में भारी बारिश के कारण हालात भयावह हो गए हैं। बाढ़ की वजह से सोमवार को राजधानी कोलंबो और उपनगरीय क्षेत्रों के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, सप्ताह के अंत में हुई भारी बारिश ने देश के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है। घर, खेत, सड़कें हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ में तीन लोग डूब गए हैं, जबकि करीब एक लाख 34 हजार लोग इससे प्रभावित हुए हैं।


    श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि बारिश और बाढ़ से 240 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करीब सात हजार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। पीड़ितों को बचाने, भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नौसेना समेत सेना के जवानों को तैनात किया गया है।

    स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने कोलंबो के उपनगरीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति दिखाई। कुछ इलाकों में पानी घरों और दुकानों की छतों तक पहुंच गया। श्रीलंका में मई से ही मॉनसून की बारिश के कारण स्थिति खराब है। जून में यहां बाढ़ आ जाने और भूस्खलन के कारण 16 लोगों की मौत हो गई थी।

    Share:

    रोहित शर्मा के पास महारिकॉर्ड को तोड़ने का मौका, टेस्ट क्रिकेट में बन सकते हैं सिक्सर किंग

    Mon Oct 14 , 2024
    डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में 16 अक्टूबर से खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए तैयारी कर रही है। सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपने स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है। इसी बीच टीम इंडिया के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved