• img-fluid

    बुराई के प्रतीक 71 फीट ऊँचे रावण का दशहरा मैदान पर हुआ दहन

  • October 14, 2024

    महिदपुर। सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति पंजाबी समाज द्वारा 66वें दशहरा उत्सव का आयोजन रखा गया जिसमें दशहरा मैदान पर बुराई के प्रतीक रावण के महाकाय 71 फीट के पुतले का दहन आतिशबाजी के साथ किया गया।


    कार्यक्रम बिना अतिथि के पहली बार किया गया। परम्परानुसार क्षेत्रीय विधायक को अतिथि के रुप में नहीं बुलाया जाना चर्चा का विषय रहा। इस अवसर पर भगवान श्रीराम लक्ष्मण एवं रावण महाराज की झांकी के साथ चल समारोह श्री राधाकृष्ण मंदिर से शाम 4 बजे प्रारम्भ हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर दशहरा मैदान पहुंचा, जहाँ रावण के पुतले का दहन हुआ। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व की बधाई दी गई और सफल आयोजन के लिए समाज अध्यक्ष नंदलाल सतीजा ने आभार माना। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजय हिंगे, तहसीलदार अनिरुद्र मिश्रा, एसडीओपी सुनील कुमार वरकड़े, थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर, सीएमओ सी.एस. सोनिस, विद्युत मंडल सहायक यंत्री महिदपुर शहर हेमेश बंसल ने सभी को पर्व की शुभकामनाएँ दी। सचिव दिनेश ग्रोवर, उपाध्यक्ष यशवंत मल्होत्रा, कौशल मल्होत्रा, दिपक मल्होत्रा, लोकेश मल्होत्रा, सुरेश वधवा, किशन गेरा आदि ने सभी नागरिकों का सहयोग के लिए आभार माना।

    Share:

    'साहब, मेरे पति ने ही मेरा रेप कराया, लेकिन आप उसे बेल दे दीजिए'; चौंका देगी ये कहानी

    Mon Oct 14 , 2024
    जबलपुर: रेप (Rape) के एक चौंकाने वाले मामले में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की जबलपुर हाईकोर्ट (Jabalpur High Court) ने आरोपी को अग्रिम जमानत (Bail) दे दी. यह मामला चौंकाने वाला इसलिए है क्योंकि आरोपी उसी महिला (Women) का पति (Husband) है, जिसका रेप हुआ. दूसरा, पीड़ित महिला ने उसकी बेल का विरोध भी नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved