• img-fluid

    गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या

  • October 14, 2024

    • देर रात घर लौटने का कहकर निकला था, सुबह मिली खून से सनी लाश

    जबलपुर। बरेला थानांतर्गत बिलगड़ा गांव में नवमी की रात को घूमने निकले 35 साल के युवक की सुबह गांव के बाहर खून से लथपथ लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

    लाश को छिपा दिया
    युवक की गला रेतकर हत्या के बाद शव को घसीटकर सुनसान जगह में छिपा दिया गया। शनिवार को गांव के कुछ लोगों की जब नजर लाश पर पड़ी तो उन्होंने बरेला थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त बिलगड़ा ग्राम निवासी पुनीत पटेल के रूप में की है।


    शराब की बोतलें बरामद
    जिस जगह लाश मिली है, वहां पर शराब की खाली बोतल के साथ नमकीन और अन्य सामान भी मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद मृतक का आरोपियों से विवाद हुआ होगा। जिसके बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बिलगड़ा ग्राम निवासी पुनीत पटेल मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम को नवमी घूमने जाने का कहकर घर से निकला था। बोला था कि देर रात तक वापस आ जाऊंगा। सुबह तक जब पुनीत घर नहीं आया तो परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी।

    मृतक के साथियों की पतासाजी जारी
    एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि पुनीत रात को घर से अकेला निकला था, उसके साथ और कौन-कौन थे, इसका पता लगाया जा रहा है। पुनीत के गर्दन में धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। आरोपी कौन है और क्यों उन्होंने पुनीत की हत्या की है, इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

    भंडारे के आयोजक को चाकू मार कर उतारा मौत के घाट

    शराब पीने के लिये मना करने पर बदमाशों ने कर दी हत्या
    जबलपुर। शहर में एक ओर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस का दौर शुरू हो चुका है। संस्कारधानी में मुख्य दशहरा के समापन के बाद अलग-अलग क्षेत्रों का विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा है। लेकिन रविवार की देर रात एक ओर घमापुर थाना क्षेत्र में कांचघर दशहर चल समारोह निकाला जा रहा था। वहीं दूसरी ओर कांचघर से कुछ ही दूर झंडा चौक डॉक्टर बुधराजा के क्लीनिक के पास एस युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार कांचघर कॉलोनी निवासी नवीन शर्मा उम्र 42 हर साल नवरात्र में भंडारा का आयोजन करते थे। रविवार रात भी उन्होंने अपने मित्रों के साथ दशहरा घूमने निकले श्रद्धालुओं के लिये भंडारा कराया। जब वह भंडारा समाप्त कराकर व टेंट का सारा सामान रखवाकर घर जाने के लिये अपना दो पहिया वाहन लेने के लिये जा रहे थे तभी उन्होंने देखा कि कुछ अज्ञात लड़के उनके वाहन की सीट पर डिस्पोजर रखकर शराब पी रहे थे। नवीन ने उन्हें मना किया तो लड़के उनसे बहस करने लगे और गालीगलौज करते हुये चले गये।

    रास्ता रोककर मार दिया चाकू
    नवीन जैसे ही अपने घर के पास झंडा चौक पहुंचा रास्ते में उन्हीं लड़कों ने नवीन को रोक लिया और चायना चाकू उसके पेट में घोंप कर भाग निकले। नवीन सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ रहा है। जैसे ही चाकूबाजी की घटना क्षेत्र में फैली तो तुरंत स्थानीयजन घटना स्थल पर पहुंचे। और नवीन के पेट में चाकू घुसा देख उनके होश उड़ गये। भीड़ में ही उसके मित्रों ने नवीन को तत्काल घायल अवस्था में विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद नवीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तथा घटना स्थल पर भी क्षेत्रीयजनों से पूछताछ में कर रही है।

    Share:

    आस्था ग्रुप के बुजुर्गों को मुफ्त मिलेगी विधिक सलाह

    Mon Oct 14 , 2024
    डीआईजी टीके विद्यार्थी की पहल पर चल रहे आस्था अभियान से जोड़े जा रहे बुजुर्ग जबलपुर। शहर में बुजुर्गों के प्रति सम्मान व सुरक्षा की दृष्टि से डीआईजी तुषारकांत विद्यार्थी शुरू किये गये आस्था अभियान में तेजी से बुजुर्गों को जोड़ा जा रहा है। जिसमें व्हॉट्सएप ग्रुप में इन सभी बुजुर्गों को एक साथ जोड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved