• img-fluid

    ब्‍यूटीशियन को ब्लैकमेलिंग कर रेप की धमकी, बजरंग दल का प्रदर्शन, पुलिस एक्‍शन की मांग

  • October 14, 2024

    नई दिल्‍ली । आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र (Trans Yamuna area of ​​Agra)में एक ब्‍यूटीशियन (Beautician)को जंगल में ले जाकर रेप की कोशिश (Attempted rape)की गई। ब्‍यूटीशियन की शिकायत पर मुनीष(Munish on the complaint of the beautician) और उसके साथी यूनिस, आमिर और सद्दाम के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना ट्रांस यमुना पर प्रदर्शन भी किया।

    क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। आरोपी मुनीष से उसकी सहेली के जरिए मुलाकात हुई थी। इसके बाद रोजाना देर रात तक वाट्सएप पर काल कर संबंध बनाने का दबाव बनाता था। खुद के मुस्लिम होने की धमकी देकर परिवार को कटवाकर मार देने की बात कहता था। दो महीने पहले आरोपी साथियों यूनिस और सद्दाम और आमिर के साथ उसे जबरन पोइया के जंगल ले गया। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उन्होंने भाग कर खुद को बचाया। अब लगातार उसके घर और ब्यूटी पार्लर पर आकर अभद्रता कर रहा है।

    मुनीष को पहले भी पकड़ चुकी है पुलिस

    आरोपी मुनीष और उसके साथियों को कुछ दिन पूर्व थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अभद्रता पर पकड़ा था। इसके बाद से आरोपी और उसके साथी सोशल मीडिया पर एक सिपाही और थाना पुलिस के लिए गलत पोस्ट कर रहे थे। रविवार को बजरंग दल के नवल किशोर ने साथियों के साथ थाना ट्रांस यमुना पर नारेबाजी की। आरोपी द्वारा क्षेत्र में रंगदारी और महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। ट्रांसयमुना थाना प्रभारी भानु प्रताप ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

    Share:

    Women's T20 World Cup 2024: हरमनप्रीत कौर ने बताई भारत की हार की वजह, बोलीं- हमने कुछ गेंदों को...

    Mon Oct 14 , 2024
    नई दिल्‍ली । वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024)के 18वें मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया (Australia to India)के हाथों 9 रनों से हार (lost by 9 runs)का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया (Team India)की सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गयी है। अब भारत को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved