• img-fluid

    पूर्व मेजर जनरल हुए ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार, हैकर्स ने ठगे 2 करोड़ रुपये? थाइलैंड से जुड़ा कनेक्शन

  • October 13, 2024

    गौतम बुद्ध नगर। साइबर क्राइम से जुड़े लोगों ने ठगी करने का एक नया तरीका इजात किया है। इसे डिजिल अरेस्ट कहा जाता है। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में डिजिटल अरेस्ट का नया मामला सामने आया है। साइबर क्राइम से जुड़े लोगों ने नोएडा में रिटायर मेजर जनरल को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया। डिजिटल अरेस्ट के साथ ही रिटायर मेजर जनरल से दो करोड़ रुपये की ठगी भी कर ली। नोएडा की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया है। ‘डिजिटल अरेस्ट’ में किसी शख्स को ऑनलाइन माध्यम से डराया जाता है कि वह सरकारी एजेंसी के माध्यम से गिरफ्तार हो गया है। उसे जुर्माना देना होगा।

    साइबर क्राइम पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी के लिए एक बैंक खाता उपलब्ध कराया था। ठगी की वारदात थाईलैंड में बैठे साइबर अपराधियों के गिरोह ने की थी। पुलिस उपायुक्त प्रीति यादव ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयपुर के रहने वाले कानाराम (30), ललित कुमार (22) और सचिन कुमार (30) के रूप में हुई है।


    उन्होंने बताया कि नोएडा के सेक्टर-31 निवासी रिटायर मेजर जनरल ने 28 अगस्त को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके साथ दो करोड़ रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित के अनुसार, उन्हें पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया था। ठगी से पहले फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक कुरियर कंपनी का कर्मचारी बताया था। उन्हें बताया गया कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर एक पार्सल ताइवान भेजा जा रहा था, जिसमें पांच पासपोर्ट, चार बैंक के क्रेडिट कार्ड, कपड़े, 200 ग्राम मादक पदार्थ और एक लैपटॉप समेत अन्य अवैध सामान है।

    शिकायत के अनुसार, पीड़ित से कहा गया कि अगर उन्हें ऐसा लग रहा कि उनके आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ हुई है तो मुंबई अपराध शाखा में इसकी शिकायत करनी होगी। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिये अजय कुमार बंसल नाम के कथित मुंबई पुलिस अधिकारी और शिकायतकर्ता का संपर्क कराया गया। जालसाजों ने पीड़ित के पास केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का एक फर्जी पत्र भेजा, जिसमें लिखा था कि अगर उसे जेल जाने से बचना है तो पूछताछ संबंधी कोई भी जानकारी परिवार के लोगों से साझा नहीं करनी होगी।

    कैमरे के जरिये ठग मेजर जनरल पर नजर गड़ाए रहे। इस दौरान दावा किया गया कि मेजर जनरल पर कभी भी हमला हो सकता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद पुलिस अधिकारी बन कर ठग ने पीड़ित की वित्तीय जानकारियां पूछी और उन्हें रकम विभिन्न बैंक खातों में भेजने के लिए कहा। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

    Share:

    बिहार में भोजपुरी को मिलेगा ‘आधिकारिक भाषा’ का दर्जा? महागठबंधन ने की मांग

    Sun Oct 13 , 2024
    पटना। बिहार (Bihar) में एक बार फिर भोजपुरी (Bhojpuri) को ‘आधिकारिक भाषा’ (Official Language’) का दर्जा दिए जाने की मांग तेज हो गई है। विपक्षी महागठबंधन द्वारा पुरजोर समर्थन किये जाने के बाद यह मांग तेज हुई है। भोजपुरी बिहार में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved