• img-fluid

    पूर्वी दिल्ली 12वीं की छात्रा से गैंगरेप, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में दुष्कर्म के बाद युवती को सड़क किनारे फेंका

  • October 13, 2024

    दिल्ली। उत्तरी दिल्ली (North Delhi) के वजीराबाद इलाके (Wazirabad area) में 12वीं छात्रा (12th student) से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। 17 वर्षीय पीड़िता के घर के बगल में खाली प्लॉट (Vacant plot next house) पर कुछ लोग कार खड़ी करते हैं। साहिल नाम का युवक भी अपनी कार उसी खाली प्लाट में खड़ा करता है। ऐसे में छात्रा की उससे दोस्ती हो गई। बृहस्पतिवार को रात आठ बजे के करीब साहिल अपने एक दोस्त के साथ पीड़िता के घर आया। उन्होंने जन्मदिन की पार्टी का झांसा दिया और छात्रा को अपने साथ एक फ्लैट में ले गए। यहां पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो भी बनाए है। मामले में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।


    34 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के बाद सड़क किनारे फेंका
    दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (South-East Delhi) के सराय काले खां (Sarai Kale Khan) में शुक्रवार सुबह एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। युवती को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती किया गया है। नौ सेना के अधिकारी ने पीड़िता को सड़क किनारे पड़ा देखा। उन्होंने ही पुलिस को सूचना के देने के साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

    शुक्रवार सुबह पुलिस को युवती के घायलावस्था में पड़े होने की सूचना मिली। पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और युवती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में युवती के निजी अंग से खून आने की जानकारी हुई। जांच के दौरान पता चला कि युवती मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है। करीब एक साल पहले बिना घर वालों को बताएं दिल्ली आ गई थी। करीब दो महीने पहले वह कटवरिया सराय में पुलिस को मिली थी। तब उसके परिजनों को सूचना दी गई थी, लेकिन वह अपने परिवार वालों के साथ नहीं गई। बाद में उसका मोबाइल गुम हो गया। उसके बाद वह न तो पुलिस के संपर्क में रह सकी न ही परिवार वालों के संपर्क में थी। वह कभी एटीएम के बाहर तो कभी कहीं सो जाती थी। शुक्रवार सुबह वह घायलावस्था में सराय काले खां में मिली।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला दुष्कर्म का लग रहा है। पीड़िता मानसिक तौर पर परेशान लग रही है। वह पुलिस को घटना बताने में भी मदद नहीं कर रही है। पुलिस को घटना की सूचना 3.20 बजे भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने दी थी। उन्होंने महिला को खून से सने कपड़ों में सड़क पर देखा। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची। उन्होंने महिला को फटी कुर्ती और शरीर के निचले हिस्से में कपड़े का एक टुकड़ा पहने हुए पाया।

    Share:

    ललन सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- आज नेता जी की आत्मा कराह रही होगी...

    Sun Oct 13 , 2024
    पटना। जेडीयू नेता (JDU leader) और केंद्रीय मंत्री (Union Minister) राजीव रंजन ‘ललन सिंह’ (Rajiv Ranjan ‘Lalan Singh’) ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) की पहचान 1974 के आंदोलन से बनी और आज अखिलेश जी उनके (कांग्रेस) […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved