• img-fluid

    रतन टाटा : देश के अनमोल रतन के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़

  • October 10, 2024

    मुंबई। रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। उन्होंने 86 साल की आयु में मुंबई (Mumbai) के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। टाटा के निधन पर टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने समूह की तरफ से संदेश जारी किया। चंद्रशेखरन ने पद्मविभूषण रतन टाटा योगदान को अतुल्य बताया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।



    अभिषेक मनु सिंघवी ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि
    रतन टाटा के निधन पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ‘मुझे भारत के सच्चे ‘रत्न’ को जानने का सौभाग्य मिला है, मैंने उनके साथ काम किया है, मैंने उन्हें करीब से देखा है और मैं आपको बता सकता हूं कि यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। यह पूरे समूह के लिए एक असहनीय और अविश्वसनीय क्षति है और सबसे बढ़कर रतन टाटा दिग्गज व्यवसायी के साथ ही एक बहुत ही अच्छे इंसान थे। उन्होंने जीवन को अपनी शर्तों पर जिया। उन्होंने कभी भी आवश्यक चीजों से समझौता नहीं किया और जिस भी क्षेत्र को उन्होंने छुआ, उन्होंने कभी भी जोखिम लेने और उसे पूर्णता तक ले जाने में संकोच नहीं किया। उन्होंने टाटा को न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर एक जाना-माना नाम बनाकर भारत को गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें बहुत याद करूंगा।’

    ‘रतन टाटा भारत के सच्चे सपूत थे’
    रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी रतन टाटा के अंतिम दर्शनों के लिए एनसीपीए ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘रतन टाटा एक दूरदर्शी उद्योगपति थे और उनका कारोबारी प्रशासन में नैतिकता पर बड़ा जोर था। मुझे लगता है कि जब भी भारत का आर्थिक इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें रतन टाटा की उपलब्धियों का जरूर जिक्र किया जाएगा। वह भारत के सच्चे सपूत और एक अद्भुत व्यक्ति थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

    कुमार मंगलम बिरला भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे
    आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला भी दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

    रतन टाटा के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे शरद पवार
    एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले रतन टाटा के अंतिम दर्शनों के लिए एनसीपीए ग्राउंड पहुंचे।

    ‘कोई और रतन टाटा नहीं होगा’
    रतन टाटा का जाना करोड़ों लोगों को दुखी कर गया है और जो लोग उनसे मिले या उनसे जुड़े रहे, वे भावुक हैं। ऐसे ही लोगों में शुमार सुहेल सेठ रतन टाटा को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ‘रतन टाटा को उनकी विनम्रता, परोपकार और दयालुता के लिए याद रखा जाएगा। वह करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा थे, जिन्होंने साहस के साथ जिंदगी जी और देश के लिए उनका प्यार बहुत ज्यादा था। मुझे नहीं लगता कि देश में कोई और रतन टाटा होगा। वह एक अलग तरह के इंसान थे। वह भारत पर एक छाप छोड़कर गए हैं, उनका हर भारतीय के जीवन पर प्रभाव है।’

    रतन टाटा के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे अजित पवार
    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार और एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल रतन टाटा के अंतिम दर्शनों के लिए एनसीपीए लॉन पहुंचे।

    Share:

    फ्लोरिडा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान मिल्टन, अमेरिका के मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Thu Oct 10 , 2024
    वॉशिंगटन। चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) मिल्टन (Milton) अमेरिका में फ्लोरिडा (Florida) के तट से टकराया है। चक्रवाती तूफान मिल्टन को तीसरी श्रेणी का खतरनाक तूफान बताया गया है। ऐसे में अमेरिका के मौसम विभाग (Weather Department) ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। तूफान के असर से फ्लोरिडा और आसपास के इलाकों में 120 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved