• img-fluid

    फ्लोरिडा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान मिल्टन, अमेरिका के मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

  • October 10, 2024

    वॉशिंगटन। चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) मिल्टन (Milton) अमेरिका में फ्लोरिडा (Florida) के तट से टकराया है। चक्रवाती तूफान मिल्टन को तीसरी श्रेणी का खतरनाक तूफान बताया गया है। ऐसे में अमेरिका के मौसम विभाग (Weather Department) ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। तूफान के असर से फ्लोरिडा और आसपास के इलाकों में 120 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि इनकी रफ्तार कुछ कम हुई है।


    अमेरिका के मौसम विभाग ने टेंपा और सेंट पीट्सबर्ग इलाकों में रहने वाले लोगों को चेतावनी जारी की है और उन्हें सुरक्षित ठिकानों पर रहने की सलाह दी है। फ्लोरिडा के तट से टकराने के बाद से चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ा है, लेकिन उसका चक्रवाती तूफान का दर्जा अभी भी बरकरार है। तूफान अटलांटिक महासागर में दाखिल होगा और गुरुवार तक इसके उष्णकटिबंधीय तूफान में बदलने का अनुमान है। तूफान के चलते बुधवार सुबह को फ्लोरिडा के 23 फीसदी और टेंपा बे और सेंट पीट्सबर्ग इलाकों के 59 फीसदी गैस स्टेशन बिना ईंधन के थे।

    Share:

    'रतन टाटा का जाना विश्व उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति', CM मोहन सहित प्रदेश के कई नेताओं ने जताई संवेदना

    Thu Oct 10 , 2024
    भोपाल। टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बुधवार देर रात मुंबई (Mumbai) के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में निधन (Demise) के बाद आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved