• img-fluid

    पुलिस और भाजपा नेता में तू-तू मैं-मैं

  • October 09, 2024

    • प्रतिबंधित रास्ते से कार ले जाने पर विवाद, देर रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

    जबलपुर। लॉर्डगंज थाना अंतर्गत आग चौक में मंगलवार रात 8-9 बजे भीड़ को देखते हुये कुछ रास्ते प्रतिबंधित कर दिये गये हैं। लेकिन उसी रास्ते से कार ले जाने पर आमादा भाजपा के नगर मंत्री को वहां तैनात एएसआई और अन्य पुलिस कर्मियों ने रोका तो नगर मंत्री ने विवाद शुरू कर दिया। भाजपा नेता कुंडल राव ने प्रतिबंधित रास्ते से कार ले जाने की बात पर एएसआई मनोज गोस्वामी और रमेश राय से जमकर बहस की।



    और कुछ ही देर में लार्डगंज थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। कुंडल राव का आरोप है कि एएसआई ने उनके साथ गालीगलौज की है। वहीं पुलिस का कहना है कि नवरात्रि की भीड़ को देखते हुए चार पहिया वाहनों को रोकने बेरिकेड्स लगाए गए हैं, जहां भाजपा नेता कुंडल राव जबरदस्ती घौंस दिखा कर घुस रहे थे। उन्हें रोकने पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। मामले को लेकर देर रात कार्यकर्ताओं ने लार्डगंज थाने का घेराव कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस कर्मी को लाइन अटैच करने की मांग पर अड़े रहे। मामले को देखते हुए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच कर कारवाई का आश्वासन दिया है।

    Share:

    भोपाल में निजाम बदला जबलपुर में अफसरों के रंग पड़े फीके

    Wed Oct 9 , 2024
    बिजली कंपनियों के भ्रष्टाचार के पुराने मामलों की कुंडली खोलने की तैयारी, सालों से जमे आला अफसरों के आराम में खलल, आर्थिक अनियमितताओं और कुप्रबंधन के मामलों से घिरे रहे हैं दिग्गज विवेक उपाध्याय, जबलपुर। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की ताजपोशी के बाद जबलपुर में बिजली कंपनियों के आला ओहदों पर बैठे अफसरों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved