• img-fluid

    चंपई सोरेन को मिली अस्पताल से छुट्टी, PM मोदी ने फोन कर के जाना हाल

  • October 07, 2024

    डेस्क। झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल (Hospital) में भर्ती थे। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें ब्लड शुगर (Blood Sugar) की से जुड़ी समस्याओं के कारण शनिवार की रात को जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल (Tata Main Hospital) में भर्ती कराया गया था। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने भी चंपई सोरेन को फोन कर के उनके स्वास्थ्य का हाल जाना है। चंपई सोरेन के एक सहयोगी ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी ने सुबह चंपई सोरेन को फोन किया है और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


    चंपई सोरेन के बीते शनिवार को ब्लड शुगर लेवल में गिरावट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, चंपई ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा था कि वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। अब चंपई ने जानकारी दी है कि ईश्वर तथा पुरखों की कृपा, डॉक्टरों के अथक प्रयास और आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

    बीते अगस्त महीने में चंपई सोरेन ने अनादर और अपमान का आरोप लगाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को दो फरवरी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, हेमंत के जमानत पर जेल से वापस आते ही चंपई को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

    Share:

    बदल गया दिल्ली की नई CM आतिशी का पता, जानें कहां होगा नया ठिकाना

    Mon Oct 7 , 2024
    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद विधायक दल की बैठक आतिशी (Atishi) को दिल्ली (Delhi) का नया सीएम (New CM) चुना गया। आतिशी सोमवार से नए पते 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved