• img-fluid

    सदस्यता अभियान..अब तक आँकड़ा पहुँचा 1 लाख 71 हजार के पार

  • October 07, 2024

    • शहर के शेष बचे वार्डों में नए सदस्य बनाने पर दिया जा रहा जोर- ढोल ढमाकों के साथ पहुँच रहे भाजपाई

    उज्जैन। भाजपा द्वारा वार्ड और मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कल वार्ड नंबर 21 में उज्जैन उत्तर विधानसभा प्रभारी के साथ भाजपाई ढोल ढमाकों के साथ पहुंचे और नागरिकों को पार्टी का सदस्य बनाया। यह आंकड़ा अब तक 1 लाख 71 हजार के पार पहुंच गया है।



    भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रहे संगठन महापर्व के अंतर्गत रविवार को भी शहर के सभी वार्डों में पूरे उत्साह के साथ सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में विशेषकर शेष बचे हुए वार्डों में आम नागरिकों को सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान शहर के विशेषकर अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में महिलाओं को सदस्य बनाने पर विशेष जोर दिया गया। उज्जैन उतर विधानसभा के प्रभारी जगदीश पांचाल ने बताया कि विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान के तहत रविवार शाम तक पार्टी के नए बनाए गए सदस्यों का आंकड़ा लाख 71 हजार के पार पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि रविवार को वार्ड 21 में ढोल धमाके के साथ सदस्यता अभियान का आगाज किया गया और नागरिकों को सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हेंमत वर्मा, आशीष जाधव, अजय जोशी, नारायण पटेल, लाल यादव, गोवर्धन पटेल विक्रम भभूतिया सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर लोगों को सदस्य बनाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही उज्जैन नगर तथा जिले में सदस्यता अभियान के आंकड़े को पूर्ण किया जाएगा।

    Share:

    CG में नक्सली मुठभेड़ के बाद मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा

    Mon Oct 7 , 2024
    भोपाल: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में शुक्रवार (4 अक्टूबर) को सुरक्षाबलों (Security Forces) और नक्सलियों (Naxalite) के बीच हुई मुठभेड़ (Encounter) के बाद से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी हाई अलर्ट (High Alert) जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों (Border Areas) में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षाबलों को अंदेशा है कि मुठभेड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved