• img-fluid

    Jharkhand : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का ब्लड शुगर लेवल हुआ लो, अस्पताल में भर्ती

  • October 07, 2024

    रांची। झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) और भाजपा नेता चंपाई सोरेन (BJP leader Champai Soren) की शनिवार की रात तबीयत बिगड़ गई। उनको रात में ही जमशेदपुर (Jamshedpur) के टाटा मेडिकल अस्पताल (टीएमएच) (Tata Medical Hospital (TMH) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनका शुगर लेवल लो हो गया था। जिलिंगगोड़ा स्थित आवास पर ही शनिवार रात शुगर लो होने से चंपाई सोरेन ने खुद को असहज महसूस किया। इसके बाद उन्हें टीएमएच लाया गया।


    डॉक्टरों ने यह भी बताया कि फिलहाल अभी चंपाई सोरेन की हालत सामान्य है। वह लोगों से बातचीत कर रहे हैं। अस्पताल में उनसे मिलने के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं। बता दें कि चंपाई सोरेन ने अगस्त महीने में झामुमो से बगावत कर के भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन ने भी भाजपा की सदस्यता ली थी। झामुमो छोड़ने के बाद से वह लगातार सूबे में भाजपा की ओर से रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

    बताया जाता है कि चंपाई सोरेन को आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में एक जनसभा को संबोधित करना था। बरहेट रैली को लेकर सभी जरूरी तैयारियां हो गई थीं लेकिन इससे पहले उनकी तबीयत खराब हो गई जिससे उनको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। सूत्रों की मानें तो डॉक्टर चंपाई सोरेन की तबीयत पर लगातार नजर रख रहे हैं। इस बीच चंपाई सोरेन ने कहा कि वह जल्द आवाम के बीच लौटेंगे।

    कोल्हान टाइगर कहे जाने वाले चंपाई सोरेन ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा- स्वास्थ्य संबंधित तकलीफों के कारण वीर भूमि भोगनाडीह में आयोजित ‘मांझी परगना महासम्मेलन’ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल रहूंगा। चिंता की कोई खास बात नहीं है। मैं जल्द पूरी तरह ठीक होकर आप सभी के बीच लौटूंगा। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा- नवरात्रि का चौथा दिन है। मेरी कामना है कि मां कूष्मांडा के आशीर्वाद से सभी का जीवन सुखी और भयमुक्त हो।

    Share:

    MP सरकार नशे के खिलाफ सभी केंद्रीय एजेंसियों और सरकारों के सहयोग को प्रतिबद्ध: CM मोहन यादव

    Mon Oct 7 , 2024
    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सोशल मीडिया (Social media) पर लिखा कि नशे के खिलाफ हर कार्रवाई में मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) सभी केंद्रीय एजेंसियों (Central agencies) और प्रदेश सरकार के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गुजरात के गृहमंत्री मंत्री हर्ष सिंघवी (Harsh Singhvi) के सोशल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved