• img-fluid

    राजस्थान फोन टैपिंग मामले में अशोक गहलोत की बढ़ेंगी मुश्किलें, जानिए वजह

  • October 05, 2024

    जयपुर। राजस्थान में साल 2020 में सियासी संकट के समय गहलोत सरकार (Gehlot government) में सामने आए फोन टैपिंग मामले (Phone Tapping Case) में दिल्ली पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा (Former OSD Lokesh Sharma) से गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने 5 घंटे तक पूछताछ की। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान सामने आए फोन टैपिंग मामले में बीते 3 अक्टूबर को लोकेश शर्मा ने दिल्ली क्राइम ब्रांच को सबूत सौंप दिए हैं।

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे शर्मा का दावा है कि गहलोत ने ही उन्हें साल 2020 के सियासी संकट के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई थी। साथ ही इसे मीडिया में प्रसारित करने के लिए कहा था। गहलोत के पूर्व ओएसडी ने क्राइम ब्रांच को एक पेन ड्राइव, लैपटॉप और फोन सौंपा।



    उल्लेखनीय है कि इससे पहले 25 सितंबर को भी लोकेश शर्मा पूछताछ के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच के समक्ष उपस्थित हुए थे। पूछताछ के दौरान 7 पेज का बयान दर्ज किया गया। उन्होंने फोन टैपिंग की किसी भी बात से इनकार करते हुए कहा था कि इसके लिए जिम्मेदार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। उन्होंने 16 जुलाई 2020 को मुझे जो ऑडियो क्लिप दिए थे, वही मैंने मीडिया को दिए थे। साथ ही उन्होंने कहा था कि दिल्ली क्राइम ब्रांच को अशोक गहलोत से पूछताछ करनी चाहिए कि उन्होंने कानूनी रूप से या गैर कानूनी रूप से फोन टैप कैसे करवाए।

    गहलोतके पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा के मुताबिक राजस्थान में सियासी संकट के वक्त अशोक गहलोत ने अपने खेमे और सचिन पायलट कैंप के विधायकों के फोन सर्विलांस पर लिए थे। रोजाना इस बात की जानकारी उनके पास आती थी कि किस विधायक ने किससे क्या बात की है। इसमें CM के सेक्रेटरी रहे कुलदीप रांका सहित कई बड़े अधिकारी भी शामिल थे।

    Share:

    राष्ट्रपति दिसानायके बोले - श्रीलंका की धरती पर नहीं देंगे भारत विरोधी गतिविधि

    Sat Oct 5 , 2024
    कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति (Sri Lankan President) अनुरा कुमार दिसानायके (Anura Kumar Dissanayake) ने विदेश मंत्री एस जयशंकर (Foreign Minister S Jaishankar) से मुलाकात के दौरान कहा कि वह श्रीलंका की धरती (Sri Lankan soil) का इस्तेमाल भारत के खिलाफ गितिविधियों के लिए नहीं होने देंगे। दोनों देशों ने जयशंकर के साथ बैठक में इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved