• img-fluid

    झारखंड में NCP के इकलौते विधायक कमलेश सिंह BJP में शामिल

  • October 05, 2024

    रांची। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह (Kamlesh Singh) शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश के हुसैनाबाद से विधायक ने पिछले साल एक नवंबर को हेमंत सोरेन नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। सिंह का भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने पार्टी मुख्यालय में एक समारोह के दौरान भाजपा में स्वागत किया।



    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। हिमंता झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हैं। सिंह ने पलामू जिला स्थित हुसैनाबाद के लिए अपनी मांग पूरी नहीं होने के बाद सोरेन नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। वह हुसैनाबाद को एक अलग जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। सिंह, महाराष्ट्र में एनसीपी में राजनीतिक उथल-पुथल होने के बाद, अजित पवार नीत खेमे में शामिल हो गए थे।

    झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की लगातार बैठकें चल रही हैं। कुछ दिनों में चुनावों की तारीखों का भी ऐलान हो जाएगा। इस दौरान जेएमएम, कांग्रेस और भाजपा समेत सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन चुनावों से पहले एनसीपी के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह ने भाजपा जॉइन कर ली है। इसे भाजपा के लिए खुशखबरी के तौर पर देखा जा सकता है क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कमलेश सिंह के शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिल सकती है।

    भाजपा ने झारखंड चुनावों के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड प्रभारी बनाया है। दोनों ही नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। इस दौरान एनसीपी के इकलौते विधायक कमलेश सिंह ने भी भाजपा के लिए खुशखबरी दे दी है। उन्होंने हिमंता की उपस्थिति में भगवा चोला पहन लिया है।

    Share:

    राजस्थान फोन टैपिंग मामले में अशोक गहलोत की बढ़ेंगी मुश्किलें, जानिए वजह

    Sat Oct 5 , 2024
    जयपुर। राजस्थान में साल 2020 में सियासी संकट के समय गहलोत सरकार (Gehlot government) में सामने आए फोन टैपिंग मामले (Phone Tapping Case) में दिल्ली पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा (Former OSD Lokesh Sharma) से गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने 5 घंटे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved