• img-fluid

    इंदौर में फिरोज खान करा रहा था गरबे मचा बवाल, गरबे रद्द

  • October 03, 2024

    इंदौर। खंडवा रोड (Khandwa Road) स्थित एक गरबा आयोजन (Garba event) को लेकर हिंदूवादियों (The Hinduists) ने विरोध किया और पुलिस के पास पहुंचे। हालांकि विरोध को देखते हुए आयोजन (cancelled) रद्द करना पड़ा।



    शिखर गरबा मंडल के बैनर तले गरबों का आयोजन होना था, जिसे लेकर फिरोज खान नामक आयोजक ने बैनर-पोस्टर लगवाए थे। आज से गरबों की शुरुआत भी थी, लेकिन कल दिन में यह जानकारी जैसे ही हिंदूवादियों को लगी तो वे विरोध करने जमा हो गए। बजरंग दल ने भी मोर्चा खोला। जिला संयोजक राम दांगी ने बताया कि पुलिस प्रशासन को भी चेताया कि अगर पुलिस ने दखलंदाजी करते हुए आयोजन को नहीं रोका तो बजरंग दल बड़ा आंदोलन करेगा। जहां गरबे होने वाले थे वहां पुलिस भी पहुंची। ऐसी सूचना है कि गरबों के आयोजक को बदल दिया गया है। हालांकि यह बात भी कही जा रही है कि केवल नवरात्रि पूजा होगी, गरबे रद्द कर दिए गए हैं। जिसकी जमीन पर आयोजन हो रहा था उसके खिलाफ भी शिकायत की गई है। आयोजक फिरोज एक भाजपा नेता का करीबी बताया जा रहा है।

    Share:

    कुलगुरु रेणु जैन के छोटे भाई हैं प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन, कुलपति बहन आज विदाई लेंगी... मुख्यसचिव भाई ने ज्वाइन किया

    Thu Oct 3 , 2024
    इंदौर, विशेष संवाददाता। इसे महज एक संयोग ही कहा जाएगा। 4 साल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति और कुलगुरु रही डॉ रेनू जैन जिस दिन यहां से विदाई ले रही है उसी दिन उनके छोटे भाई अनुराग जैन भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का दायित्व संभालेंगे। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु के रूप […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved