• img-fluid

    नेपाल से कोकिन लेकर इंदौर आती हैं चार-पांच महिलाएं

  • September 30, 2024

    • कैसे मिलेगी नशे से मुक्ति, बिहार की निवासी हैं, पुलिस ने दो-तीन बार लगाया ट्रैप, नहीं आईं हाथ

    इंदौर, मेघश्याम आगाशे। शहर में यूं तो हर तरह का नशा आ रहा है और पुलिस लगातार उन पर कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन पकड़े गए पैडलरों से पुलिस को पता चला है कि नेपाल से कोकिन की डिलिवरी देने चार से पांच महिलाएं इंदौर आ रही हैं। ये सभी बिहार की निवासी हैं। पुलिस ने दो-तीन बार ट्रैप लगाया, लेकिन वह हाथ नहीं आईं। वह रेल और बस से इंदौर तक पहुंचती हैं।

    शहर में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। पुलिस ने पिछले कुछ समय में लगातार शहर में ड्रग्स पैडलरों के खिलाफ जो कार्रवाई की है, उसमें एक चौंकाने वाली जानकारी मिली है। कुछ पैडलरों ने बताया कि अब शहर में नेपाल से कोकिन बड़ी मात्रा में आ रही है। इसे महिलाएं सप्लाई कर रही हैं। चार से पांच महिलाओं की जानकारी पुलिस को मिली है। यह भी बताया गया है कि ये सभी बिहार की हैं और पिछले छह माह से इंदौर आ रही हैं। ये रेल और बस का उपयोग करती हंै। इंदौर में अपने एजेंट को खेप देकर रवाना हो जाती हैं। एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह का कहना है कि चार से पांच महिलाओं की जानकारी मिली है। पुलिस ने उनके लिए ट्रैप भी लगाया था, लेकिन वे हाथ नहीं आईं। पुलिस जल्द ही इन महिलाओं को पकड़ लेगी।

    25 महिलाएं शहर में बेच रही हैं ड्रग्स
    एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि शहर में 25 से अधिक महिलाओं के ड्रग्स बेचने की जानकारी पुलिस को मिली है। इनमें से आधा दर्जन को पकड़ा भी गया है, जबकि पिछले एक माह में एरोड्रम पुलिस ने नेहा और रानी देवकर, भंवरकुआं पुलिस ने सोनाली नरगावे और आजाद नगर पुलिस ने कल ही नेहा को गिरफ्तार किया। इसके पहले खजराना और बाणगंगा पुलिस ने भी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था।


    किराए पर जाती हैैं एक दर्जन महिलाएं
    पुलिस ने बताया कि इसके अलावा यह भी पता चला है कि पुलिस से बचने के लिए तस्कर महिलाओं का उपयोग कर रहे हैं। शहर में एक दर्जन महिलाएं ऐसी हैं, जो तस्करों के साथ केवल बाइक या कार से राजस्थान ड्रग्स लेने जाती हैं। उनको एक ट्रिप के तीन हजार रुपए मिलते हैं। ऐसी दो महिलाएं पुलिस की पकड़ में आ चुकी हैं।

    रासुका तक हो चुकी है
    शहर में इसके पहले जैन आंटी, एयर होस्टेस, किन्नर सहित कई महिला पैडलर पकड़ी जा चुकी हैं। अब महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। पुलिस ने इसको देखते हुए कुछ महिलाओं पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की, लेकिन फिर भी नई-नई महिलाएं सामने आ रही हैं।

    कहां से कौन सा नशा आ रहा
    पुलिस के अनुसार शहर में आंध्रप्रदेश, ओडिशा और आसपास के जिलों से गांजा आता है। कुछ दिन पहले सिमरोल पुलिस ने एंबुलेंस से ओडिशा से आ रहा 40 लाख का गांजा पकड़ा था। राजस्थान के प्रतापगढ़ से ब्राउन शुगर आ रही है, जबकि दिल्ली और मुंबई से एमडी ड्रग्स इंदौर पहुंच रही है। अब राजस्थान से भी एमडी ड्रग्स आ रही है,। वहीं चरस बिहार और नेपाल से आती है। इसके अलावा शहर में प्रतिबंधित टेबलेट का भी बड़ा मार्केट है, वहीं सिंथेटिक ड्रग्स भी शहर में आ रही है। अब कोकिन आने की बात सामने आई है।

    Share:

    राजेश राजौरा होंगे प्रदेश के अगले मुख्य सचिव, वीरा राणा राज्य निर्वाचन आयोग की अध्यक्ष

    Mon Sep 30 , 2024
    भोपाल। मध्य प्रदेश (MP) की मुख्य सचिव वीरा राणा (Veera Rana) सोमवार को सेवानिवृत्त हो रही हैं। प्रदेश के अगले मुख्य सचिव 1990 बैच के आईएएस (IAS) और मुख्यमंत्री (CM) के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा (Rajesh Rajoura) होंगे। इसके आदेश आदेश दोपहर के बाद जारी हो सकते है। वहीं, वीरा राणा को राजय […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved