• img-fluid

    इंदौर : भाजपा की अयोध्या कहलाने वाली चार नंबर सदस्यता में पिछड़ी

  • September 29, 2024

    विधानसभा में तीन बड़े नेता, फिर भी दूसरी विधानसभाओं की बराबरी नहीं कर पाए

    इंदौर। कल भोपाल (Bhpoal) में हुई सदस्यता अभियान (membership campaign) की समीक्षा बैठक (review meeting) में इंदौर (Indore) को लेकर वाहवाही हुई, जो पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है, लेकिन इंदौर शहर की सभी विधानसभाओं की तुलना की जाए तो भाजपा की अयोध्या (Ayodhya) कहलाने वाली चार नंबर विधानसभा पिछड़ी नजर आई। यहां केवल 52 प्रतिशत सदस्य ही बन पाए हैं। इस विधानसभा में सांसद, महापौर जैसे बड़े नेता हैं और फिर विधायक तो हैं ही, फिर भी वे अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं।



    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेशभर से आए सदस्यता अभियान प्रभारियों और जिलाध्यक्षों से मिले आंकड़ों के आधार पर समीक्षा की। इंदौर से बैठक में भाग लेने सदस्यता अभियान प्रभारी सुदर्शन गुप्ता, जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा, प्रभारी सुनील तिवारी पहुंचे थे। रणदिवे भोपाल की बैठक में नहीं जा पाए। संगठन ने इंदौर शहर को सदस्यता अभियान में अव्वल आने पर बाधाई दी और विशेषकर टॉप 10 में पहले नंबर पर चलने वाली विधानसभा 1 को लेकर कहा कि कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता खुद बूथ पर जाकर सदस्य बना रहे हैं, इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है। उनसे दूसरे नेताओं को भी प्रेरणा लेना चाहिए। नए टारगेट के अनुसार 1 नंबर विधानसभा अभी तक 81.85 प्रतिशत सदस्य बना चुकी हैं। दूसरे नंबर पर दो नंबर विधानसभा है, जहां टारगेट के 78.66 प्रतिशत सदस्य बन चुके हैं। सबसे ज्यादा हालत खराब चार नंबर विधानसभा की है। कहने को तो ये विधानसभा भाजपा की अयोध्या कहलाती है, लेकिन यहां अभी तक 50.94 प्रतिशत सदस्य ही बन पाए हैं, जबकि इस क्षेत्र में भाजपा के अधिकांश पार्षद हैं और कई बड़े नेता भी इसी विधानसभा में रहते हैं। यही नहीं सांसद शंकर लालवानी के भी यहां कई समर्थक हैं तो महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी इसी क्षेत्र से आते हैं। इसके बाद राऊ विधानसभा है, जहां विधायक मधु वर्मा तो स्वास्थ्यगत कारणों से अस्पताल में भर्ती है, लेकिन यहां सदस्यता अभियान जोर पकड़ नहीं पा रहा है। अभी तक यहां केवल 52.05 प्रतिशत सदस्य बने हैं। ग्रामीण क्षेत्र की बात की जाए तो देपालपुर विधानसभा आगे हैं, जहां 74 प्रतिशत सदस्य बन चुके हैं तो दूसरे नंबर पर सांवेर विधानसभा है जहां टारगेट का 69 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही महू विधानसभा सबसे पिछड़ी हुई है। यहां मात्र 54 प्रतिशत ही सदस्य बन पाए हैं।

    सुबह 5 बजे पहुंच गए सदस्य बनाने
    आज सुबह 5 बजे से लोहामंडी में सदस्य बनाए जा रहे हैं। तीन नंबर विधानसभा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाराम यादव, टीनू चौहान, मुकेश जोशी सुबह यहां पहुंचे और यहां मजदूरों तथा अन्य व्यक्तियों को भाजपा का सदस्य बनाया। भाजपा नेताओं का कहना था कि यहां गाड़ी भरने वाले मजदूर सुबह से काम करने आ जाते हैं, इसलिए सुबह का समय चुना गया। कल छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में विधानसभा संयोजक हरप्रीत बक्षी और मंडल अध्यक्ष रितेश वीरांग ने भी व्यापारियों को भाजपा का सदस्य बनाया।

    मन की बात के साथ बनाएंगे सदस्य
    आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होना है। इसके साथ ही सभी बूथों की टोली से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सदस्य बनाने का काम युद्ध स्तर पर करें। जिन विधानसभाओं में टारगेट पूरा नहीं हुआ है, वे अपना टारगेट पूरा करें। वैसे अभी शहर में नए टारगेट के अनुसार करीब ढाई लाख सदस्य और बनाना है। इसके बाद 1 अक्टूबर से दूसरा चरण शुरू होगा।

    Share:

    नेतृत्व बना जालिम सास... और भाजपाई हुए बेचारी बहू

    Sun Sep 29 , 2024
    साफ कमरे में कचरा (kachara) बिखेर दो… फिर साफ करने के लिए कहो… धुले हुए कपड़े (Clothes) जमीन पर रगड़ दो… फिर धोने के लिए कहो… बर्तनों (Pottery) के ढेर लगा दो और खाने में नुक्स निकालते रहो… बहू (daughter-in-law) को सताने के लिए निर्दयी (cruel) सास (mother-in-law) जिस तरह प्रपंच रचाती है, उसी तरह […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved