• img-fluid

    महाराष्ट्र में कब कराए जाएंगे विधानसभा चुनाव? मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताई तारीख

  • September 28, 2024

    मुंबई। महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले विधानसभा चुनाव करा लिए जाएंगे। इसका ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोग की टीम महाराष्ट्र के दौरे पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव 26 नवंबर तक करा लिए जाएंगे।

    केंद्रीय चुनाव आयोग आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे पर था। इस दौरान आयोग ने विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अधिकारियों के साथ कई बैठकें की और तैयारियों का जायजा लिया।


    मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलकात हुई और उन्होंने हमें दिवाली जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की घोषणा करने को कहा। राजनीतिक दलों ने अधिकारियों के ट्रांसफर में पारदर्शिता की मांग की साथ ही 17 सी उपलब्ध कराए जाने की मांग की।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल वोटर्स 9.59 करोड़ हैं। कुल पोलिंग बूथों की संख्या 1,00,186 (एक लाख 186) है। शहरी इलाकों में 42,585 बूथ हैं जबकि ग्रामीण इलाकों में 57,601 बूथ हैं।

    Share:

    बच्चा न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, धक्का देकर घर से निकाला; अब न्याय की गुहार लगा रही पीड़िता

    Sat Sep 28 , 2024
    कन्नौज। केंद्र और प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद भी मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक देने के मामले सामने आ रहे हैं। कन्नौज में बच्चे न होने और कम दहेज मिलने पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंच तलाक देने वाले पति सहित अन्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved