• img-fluid

    कालाबाजारी में प्रशासन की हिस्सेदारी है…दिग्विजय सिंह ने की खाद वितरण व्यवस्था बदलने की मांग

  • September 27, 2024

    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में किसानों को खाद वितरण (Fertilizer distribution) में आ रही परेशानी को लेकर मोहन सरकार ने एक दिन पहले बैठक बुलाई थी इधर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) मध्य प्रदेश में खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मध्यप्रदेश में खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। कहा कि कालाबाजारी में शासन प्रशासन की हिस्सेदारी है।

    दिग्विजय सिंह ने वीडियो के माध्यम से सरकार से मांग की है कि सहकारिता और विपणन संघ के माध्यम से खाद का वितरण हो। निजी क्षेत्र से खाद के विपणन में जमकर धांधली हो रही है। कालाबाजारी पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम है। फर्टिलाइजर को लेकर प्रदेश को हर साल 8 लाख मैट्रिक टन की आवश्यकता पड़ती है। सिर्फ 15 फीसदी मांग ही पूरी हो पाती है। प्रदेश के लगभग हर गांव के पास सरकारी गोदाम है। ईमानदारी से सरकार फर्ज निभाएं और व्यवस्था में परिवर्तन करें। कहा कि- प्रदेश का किसान परेशान है। सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।


    दिग्विजय सिंह के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह और उनसे जुड़े माफिया नहीं उठा पा रहे मोहन सरकार में लाभ, इसलिए परेशान हो रहे है। प्रदेश में माफिया राज के लिए अब कोई जगह नहीं है। प्रदेश में किसान खुशहाल है। किसानों की आय दोगुनी करने का बीजेपी का संकल्प है।दिग्विजय सिंह झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं। वे प्रदेश की जनता को गुमराह करना चाहते और तथ्यहीन आरोप लगा रहे है।

    Share:

    कमलनाथ ने प्रदेश में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर जताई चिंता, जानिए क्या कहा

    Fri Sep 27 , 2024
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अलग-अलग क्षेत्र में लगातार बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस (Congress) के सभी बड़े नेता सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध की घटना […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved