• img-fluid

    मंडी थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश की सरेराह चाकुओं से गोदकर हत्या

  • September 27, 2024

    • सुबह चाय की दुकान पर मालिक से मृतक का हुआ था विवाद

    नागदा। जवाहर मार्ग पर रुद्र पैथोलॉजी लैब के सामने जिलाबदर रहे आदतन अपराधी की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि हत्या से पहले सुबह चाय की दुकान पर मृतक का विवाद हुआ था। इस मामले में चाय दुकान संचालक की भूमिका की पुलिस जाँच कर रही है और आज मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

    किरण टॉकिज चौराहा की तरफ से आए तीन युवकों ने जवाहर मार्ग पर महेश पिता राजू बरगुंडा पर हमला कर दिया। दोपहर चार बजे हुई इस वारदात में एक हमलावर ने चाकू से महेश की गर्दन पर वार किया। महेश के नीचे गिरते ही बाकी दोनों युवकों ने भी बेल्ट, लात-घुंसों से पीटा और मौके से भाग गए। हमले में गंभीर घायल महेश को उसका साथी शैलू लोगों की मदद से बाइक से एक निजी अस्पताल लेकर पहुँचा। मगर जब तक वह दम तोड़ चुका था। सरकारी अस्पताल के पीएम रुम में महेश के शव को रखवाया गया है, शुक्रवार को पीएम होगा। वारदात के चंद घंटों के भीतर ही हमलावर पुलिस गिरफ्त में आ गए। रात 9 बजे पुलिस ने आरोपियों के नाम सार्वजनिक किए। पुलिस के अनुसार आरोपियों के नाम रोहित पिता जुझारसिंह (23) निवासी रामजानकी मंदिर के पास पाड़ल्या रोड, किशन ऊर्फ निकुंज पिता राजेश लोधी (21) निवासी आर्य गार्डन के पीछे पाड़ल्या रोड़ व बाला पिता मनीष उर्फ अमृतलाल (21) निवासी पाडल्या रोड़ है। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या की धारा 103 (1), 3 (5) बीएनएस में केस दर्ज किया है। देश में भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद नागदा में हत्या की यह पहली वारदात है।


    चाय की दुकान पर मालिक से विवाद बना हत्या का कारण
    मृतक महेश वर्ष 2011 से मंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश रहा है, उस पर कुल 18 अपराध दर्ज है। उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी हो चुकी है। 23 जून को ही महेश का जिलाबदर खत्म हुआ था। गुरुवार सुबह महेश रानी लक्ष्मीबाई मार्ग पर स्थित महेंद्र कुमार जैन पिता भंवरलाल (62) की दुकान पर पहुंचा था, यहां उसने पाउच लिया। दुकान मालिक महेंद्र ने महेश से रुपए मांगे तो महेश ने रुपए देने से मना कर दिया, इसी बात पर महेश ने महेंद्र को चांटा मार दिया। इसी दौरान दुकान पर कर्मचारी रोहित भी मौजूद था। इसी दुकान पर किशन उर्फ निकुंज भी काम करता है, गुरुवार को वह छुट्टी पर था। दुकान मालिक महेंद्र के साथ महेश द्वारा की गई मारपीट से आक्रोशित रोहित ने किशन उर्फ निकुंज को कॉल करके पूरी बात बताई। शाम को रोहित, किशन मिले, उन्होंने अपने साथी बाला को भी बुला लिया। फिर महेश पर हमला किया। हमले में गंभीर चोट लगने की वजह से महेश की मौत हो गई।

    दुकान मलिक को अभी क्लीनचिट नहीं
    हत्या में दुकान मालिक की भूमिका है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। हत्या दुकान के कर्मचारियों ने खुद के आक्रोश में आकर किया, दुकान मालिक के कहने पर। पूछताछ में यह भी सामने आएगा कि आरोपी उसकी हत्या ही करना चाहते थे या जल्दबाजी में चाकू गले पर लगा। थाना प्रभारी एएल गवारी ने कहा कि हत्या के आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि हत्या में चाय दुकान मालिक महेंद्र जैन की कोई भूमिका है या नहीं। आरोपी हत्या के इरादे से ही गए थे यह भी पूछताछ पर पता चलेगा।

    Share:

    मासिक अवार्ड व सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम में नागदा को मिले पुरस्कार

    Fri Sep 27 , 2024
    नागदा। जैन सोशल ग्रुप मप्र रीजन के मासिक अवार्ड व सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम खाचरौद में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नागदा जेएसजी ग्रुप को 13 अवार्ड मिले है। सचिव सौरभ नागदा ने बताया कि इस वर्ष मप्र रीजन द्वारा हर माह अलग-अलग गतिविधियाँ आयोजित की गई। नागदा ग्रुप ने सभी गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved