• img-fluid

    MP: शहडोल में घर से लापता किशोरी का दूसरे दिन कुएं में मिला शव, संदिग्ध मौत की जांच कर रही पुलिस

  • September 27, 2024

    शहडोल। शहडोल (Shahdol) जिले में घर से लापता (missing) हुई 16 वर्षीय किशोरी का शव दूसरे दिन कुएं में उतराता मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस संदिग्ध मौत (Suspicious Death) ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के मीठी ग्राम (Meethee Gram) की है। जानकारी के अनुसार, किशोरी संतोषी सिंह पुत्री सुधाराम सिंह, का शव घर से आधा किलोमीटर दूर एक पुराने कुएं में मिला है। संतोषी एक दिन पहले दोपहर से लापता थी।


    पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वे खेत से लौटे, तो उनकी बेटी घर से गायब थी। आस-पास के लोगों ने बताया कि संतोषी को आखिरी बार दोपहर 2 बजे के करीब देखा गया था। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला, तो पुलिस को सूचित किया गया।

    दूसरे दिन कुएं में किशोरी का शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला, जिसकी पहचान संतोषी सिंह के रूप में हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यह हत्या का मामला हो सकता है, जिसमें शव को कुएं में फेंक दिया गया होगा। सीधी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मर्ग दर्ज किया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

    मंडी थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश की सरेराह चाकुओं से गोदकर हत्या

    Fri Sep 27 , 2024
    सुबह चाय की दुकान पर मालिक से मृतक का हुआ था विवाद नागदा। जवाहर मार्ग पर रुद्र पैथोलॉजी लैब के सामने जिलाबदर रहे आदतन अपराधी की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि हत्या से पहले सुबह चाय की दुकान पर मृतक का विवाद हुआ था। इस मामले में चाय दुकान संचालक की भूमिका […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved