• img-fluid

    महू में भाजपा मंडल अध्यक्ष को उठाकर थाने ले आई पुलिस, दो सस्पेंड, तीन लाइन अटैच

  • September 27, 2024

    इंदौर/महू। महू तहसील के गांव कोदरिया में कल एक मंदिर निर्माण में जमीन नपती के विवाद को लेकर महू थाने के पांच पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के मंडल अध्यक्ष से ही भिड़ना शुरू कर दिया, जबकि मंडल अध्यक्ष के कहने पर ही नायब तहसीलदार ने पुलिस को विवाद स्थल पर बुलवाया था। यहां पहुंचकर उल्टा पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष से ही हुज्जत करना शुरू कर दी और गिरेबान पर भी हाथ डाला, फिर मंडल अध्यक्ष को पुलिस वाहन में बैठाकर महू थाने भी ले आई। महू थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोदरिया की अयोध्यापुरी कॉलोनी में एक खाली पड़े प्लॉट पर सालों पहले दरगाह बनी हुई थी। काफी समय पहले यहां बनी दरगाह को तोड़ दिया गया था और अब यहां मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त प्लॉट पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज पाटीदार का कब्जा है।

    प्लॉट पर बन रहे मंदिर निर्माण की अनुमति भी मंडल अध्यक्ष ने ही गांव के युवाओं को दी थी, मगर निर्माणकर्ता युवा यहां पर मंदिर के साथ-साथ कुछ कमरों का निर्माण भी कर रहे थे। जिस पर मंडल अध्यक्ष मनोज पाटीदार ने आपत्ति ली और मौके पर नायब तहसीलदार राधावल्लभ धाकड़ को भी जमीन नपती के लिए बुला लिया। नायब तहसीलदार की उपस्थिति में जब विवाद की स्थिति बनी तो मंडल अध्यक्ष के कहने पर ही नायब तहसीलदार ने महू थाने से पुलिसकर्मियों का बल मंगाया। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो मंडल अध्यक्ष ने उनसे कहा कि जब कोई मर जाएगा, तब आओगे क्या… इतनी लेट क्यों आए हो। इस पर पुलिसकर्मियों ने भी जवाब देते हुए मंडल अध्यक्ष से कहा कि यह राजस्व का काम है। इसमें ताबड़तोड़ हमें क्यों बुला लिया। बात बढ़ती चली गई और पुलिसकर्मी ने मंडल अध्यक्ष मनोज पाटीदार की कॉलर तक पकड़ ली। इसके बाद पुलिसकर्मी मनोज पाटीदार को पुलिस वाहन में बैठाकर महू थाने भी ले आए। इसके बाद थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया और कुछ ही देर में मंडल अध्यक्ष को थाने से छुड़ा लिया गया।


    बैठक के बाद एसपी को फोन लगाकर कार्रवाई की मांग
    महू शहर के डाक बंगले पर भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने बैठक बुलाई और फोन पर एसपी से सभी घटनास्थल पर आए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की, वहीं क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर भी कल दिल्ली में थीं, वह रात को सीधे इंदौर एयरपोर्ट पहुंची और यहां से वे कोदरिया स्थित मनोज पाटीदार के निवास पर भी गईं। मामले में दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड और तीन को लाइन अटैच किया गया है।

    Share:

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम को होना पड़ा शर्मिंदा, फैंस ने किया नजरअंदाज, जानें वजह

    Fri Sep 27 , 2024
    नई दिल्ली. भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) ने 41 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2021 में ओलंपिक पोडियम पर वापसी की और पिछले महीने पेरिस खेलों (paris games) में भी यह कारनामा दोहराया, लेकिन उस टीम के कुछ सदस्य एयरपोर्ट (airport) पर उस समय शर्मिंदा हो गए, जब फैंस ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved