• img-fluid

    संगठन पर्व में लोग खुशी से सदस्यता ग्रहण कर रहे

  • September 23, 2024

    • नगर भाजपा ने सभी वार्डों में चलाया सदस्यता अभियान-महिला व युवा मोर्चा ने किया घर घर संपर्क

    उज्जैन। भाजपा नगर द्वारा संगठन पर्व के तहत शहरभर में सदस्यता अभियान चला रहे हैं और लोग पार्टी की सदस्यता लेने के बाद खुशी जता रहे हैं। इधर भाजपा महिला और युवा मोर्चा द्वारा घर-घर संपर्क किया जा रहा है। भाजपा नगर द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के दौरान मुस्लिम बहन तबस्सुम ने कहा कि भैया मुझे भी सदस्य बनना है आप हमें भी सदस्य बनाइये क्योंकि जहां मोदीजी की सरकार मैं हम बहनों को तीन तलाक जैसी बड़ी महामारी से बचाया है वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार ने हमें लाड़ली बहन बनाकर अभी-अभी धर्म से ऊपर उठकर रक्षाबंधन का शगुन जो दिया है तो हम तो भाजपा के सदस्य बनेंगे ही और अनेक मुस्लिम बहने भी भाजपा के सदस्य बनेंगी।


    यह वाकिया भाजपा के उज्जैन उत्तर के सदस्य अभियान प्रभारी के तौर पर सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता कर रहे जगदीश पांचाल के समक्ष हुआ जब वह आगर रोड स्थित डॉ नागोरी के अस्पताल में सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाने पहुंचे थे। इस मौके पर चार्टर्ड अकाउंटेंट आशीष तोतलाने सदस्यता स्वीकार करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से भारत ने आर्थिक विकास किया है वह अद्भुत है और मैं इसलिए भाजपा की सदस्यता स्वीकार करता हूं।

    महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने किया घर-घर संपर्क
    भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव के नेतृत्व में दक्षिण व उत्तर विधानसभा में सघन सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक घर-घर जाकर सदस्य बनाने का काम किया जा रहा है। इस अभियान में निगम सभापति कलावती यादव, आनंदसिंह खींची, मुकेश यादव, दिनेश जाटवा, राकेश पंड्या, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रमिला यादव, सुभाष डोडिया, प्रियंका सेंगर, मनीष चौहान, परेश कुलकर्णी, अजय तिवारी, राजकुमार बंशीवाल, राजेश बाथम, गोपाल खटके, पंकज मोदी, वीरेन्द्र सुगंधि, सोनल अजय जोशी, हेमन्त वर्मा, विरेन्द्र त्रिवेदी, पूर्णिमा भट्ट, मंजु कसेरा, डॉ1 आसिफ नागौरी, सुरेश बाथम महेश चौहान, बुद्धसिंह सेंगर, प्रदीप पांचाल, उमेश सेंगर, रुपेश श्रीवास्तव, सोनू राव, कविता राय अनिता जायसवाल, चन्दा कुशवाहा, नीना चौहान मुस्कान सिसौदिया, संगीता शेरे, कांता विश्वकर्मा, प्रियंका वाडिया,नीलू वर्मा, सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर भाजयुमो जीवाजीगंज मण्डल द्वारा सदस्यता महाअभियान खाक चौक एवं गया कोटा तीर्थ पर चलाया गया। जहां पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा करीब 400 सदस्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के रेफरल कोड से बनाए गए। इस अवसर पर अमेय आप्टे, हर्षवर्धन सिंह कुशवाह, श्रीपाल राजावत एवं युवा साथी उपस्थित रहे। जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी।

    Share:

    भारत और नेपाल के बीच मैत्री ट्रेन दोनों देशों की आध्यात्मिक भावनाओं को जोड़ेगी

    Mon Sep 23 , 2024
    राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज ने ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कहा उज्जैन। कल भारत और नेपाल के बीच चलने वाले भारत-नेपाल मैत्री ट्रेन का शुभारंभ केन्द्र सरकार के रेल मंत्री और अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज मौजूद […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved