• img-fluid

    गांव के तालाब में मिला दो दिन से लापता वृद्ध का शव, संदिग्ध मौत से मची सनसनी

  • September 23, 2024

    शहडोल। घर से दो दिन से लापता वृद्ध की गांव के तालाब में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वृद्ध घर से अचानक लापता हो गया था। उसकी तलाश परिजन कर रहे थे। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी थी। पुलिस के साथ परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तीसरे दिन गांव के तालाब में संदिग्ध अवस्था में वृद्ध की लाश मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।


    जैतपुर थाना क्षेत्र के साखी गांव के रहने वाले मंडल पनिका उम्र 65 वर्ष घर से अचानक लापता हो गए थे। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने वृद्ध की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बाद भी मंडल का पता नहीं चल पाया। परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    तीसरे दिन वृद्ध के घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित साखी तालाब में वृद्ध का शव उतराता हुआ मिला। पानी में शव ग्रामीणों ने देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पानी से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान मंडल पनिका के रूप में हुई, जो घर से दो दिनों से लापता थे। परिजनों को भी मामले की पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले पर मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।

    Share:

    केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं आतिशी, जानें मुख्यमंत्री पद संभालते ही क्या बोलीं

    Mon Sep 23 , 2024
    नई दिल्ली। दिल्ली की नई सीएम (New CM) आतिशी (Atishi) ने सोमवार से मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के लिए कुर्सी खाली है और उनका इंतजार रहेगा। सीएम आतिशी ने कहा, ‘आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसे भगवान राम जी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved