• img-fluid

    सुरेश कुमार कैत बने मप्र हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, आठ प्रदेशों के हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नोटिफिकेशन जारी

  • September 22, 2024

    नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) समेत कुल आठ उच्च न्यायालयों में शनिवार को मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) नियुक्त किये गये। ये नियुक्तियां उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम (Collegium) ने मंगलवार को 11 जुलाई की अपनी सिफारिशों में कुछ संशोधन किये जाने के बाद की हैं। केंद्र सरकार ने आठ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की अधिसूचना भी जारी कर दी है। दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन को इसका स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है।


    बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार को केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। बंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति केआर श्रीराम को मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

    न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत को पदोन्नति
    कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति इंद्र प्रसन्न मुखर्जी को मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ताशी रबस्तान को इसका मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है।

    किसे कहां मिली नियुक्ति
    1. जस्टिस मनमोहन (वर्तमान में दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश) – दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।

    2. जस्टिस राजीव शकधर (वर्तमान में दिल्ली HC के न्यायाधीश) – हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।

    3. जस्टिस सुरेश कुमार कैत (दिल्ली HC के न्यायाधीश) – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।

    4. जस्टिस इंद्र प्रसन्न मुखर्जी (कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश) – मेघालय हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।

    5. जस्टिस नितिन मधुकर जामदार (बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश)। – केरल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।

    6. जस्टिस ताशी रबस्तान (जम्मू-कश्मीर एवं लद्धाख हाई कोर्ट के न्यायाधीश) – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।

    7. जस्टिस केआर श्रीराम (बॉम्बे हाई के न्यायाधीश) – मद्रास हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।

    8. जस्टिस एमएस रामचंद्र राव (वर्तमान में HP &HC के CJ ) – झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।

    Share:

    कर्नाटक : बेंगलुरु में श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड, 30 टुकड़ों में घर के फ्रिज में मिली बॉडी

    Sun Sep 22 , 2024
    बेंगलुरु । कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bangalore) में एक महिला (Woman) का घर में क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई. पुलिस ने शनिवार को बताया कि मल्लेश्वरम में एक घर से 29 साल की महिला की लाश काफी बुरी हालत में मिली है. 30 टुकड़ों में फ्रिज में मिला महिला […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved