• img-fluid

    जेल में सुबह 146 कैदियों ने किया पूर्वजों का श्राद्ध

  • September 21, 2024

    • गया जी से मंगाई गई मिट्टी और पानी से कराई गई क्रिया विधि गया जी घाट से सीधे प्रसारण के लिए एलईडी लगाई

    उज्जैन। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में आज सुबह यहां विभिन्न मामलों में सजा काट रहे 146 कैदियों ने अपने पूर्वजों का विधि विधान से श्राध्द तर्पण किया। इसके लिए गया जी से मिट्टी और पानी मंगवाया गया था। गया जी के घाट से जेल तक सीधे प्रसारण के लिए जेल में एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थी। 4 पंडितों ने यहा प्रक्रिया संपन्न कराई। गया जी से मंगाए गए मिट्टी और पानी के अलावा बर्तन और अन्य पूजन सामग्री की व्यवस्था जेल प्रशासन ने की थी।


    उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जेल भेरवगढ़ में विभिन्न धर्मों को मानने वाले 2 हजार से अधिक कैदी अलग-अलग मामले में सजा काट रहे हैं। हर धर्म के त्योहार पर जेल में बंदियों के लिए आयोजन किए जाते हैं। अभी श्राध्दपक्ष चल रहा है। जेल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह जेल परिसर में 146 कैदियों के लिए श्राध्द और तर्पण कराने की व्यवव्था की गई। बंदियों की मंशा थी कि उनके पूर्वजों का श्राध्द गया जी के घाट पर कराया जाए। पुजारी देवेंद्र पंचौली ने बताया कि इसे देखते हुए श्राध्द तर्पण के लिए जेल में गया जी की मिट्टी और पानी मंगाया गया। शेष सामग्री की व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा की गई। गया जी के घाट के दृश्य तर्पण के दौरान जेल में सीधे प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि उनके समेत कुल 4 पंडितों ने जेल में आज सुबह यह प्रक्रिया संपन्न कराई। 146 कैदियों में कुछ महिला कैदी भी शामिल रही, जिन्होंने तर्पण किया।

    Share:

    MP: NCERT की किताब के कंटेंट पर पिता ने उठाया सवाल, पुलिस में कर दी शिकायत

    Sat Sep 21 , 2024
    छतरपुर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpu) जिले में एनसीईआरटी (NCERT) की पर्यावरण की किताब को लेकर एक अभिभावक ने ‘लव जिहाद’ (Love Jihad) का आरोप लगाया है. इस संबंध में छतरपुर पुलिस को लिखित में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है. यह आपत्ति डॉक्टर राघव पाठक (Raghav Pathak) नाम के एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved