• img-fluid

    भूरिया के युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलें

  • September 19, 2024

    • कांग्रेस अपने आपको आदिवासी हितैषी बताने के लिए लगा सकती है दांव

    इंदौर (Indore)। युवक कांग्रेस को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही मिलने वाला है। इसको लेकर कांग्रेस में तैयारियां तेज हो गई हैं। एक नाम झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया का भी सामने आ रहा है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों को लेकर सोशल मीडिया पर फेक पत्र भी चल गया, जिसका खंडन बाद में किया गया। कल कांग्रेस ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। कार्यकारिणी में बहुत ही कम पदाधिकारी रखे गए हैं। इनमें 13 प्रदेश उपाध्यक्ष, 34 प्रदेश महासचिव, 40 प्रदेश सचिव और 15 सहसचिव सहित 3 प्रवक्त नियुक्त किए गए हैं।

    दावा किया जा रहा है कि कार्यकरिणी में सक्रिय छात्र नेताओं के स्थान दिया गया है। इसके बाद अब युवक कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होना है, इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्रसिंह ने तैयारी कर ली है, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर सूची अटकी हुई है। इसी बीच युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे तथा झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें चल रही हैं। भूरिया आदिवासी चेहरा है और उनके पिता कांतिलाल भूरिया की गांधी परिवार से निकटता और वरिष्ठता के कारण उनका नाम तय किया जा सकता है।


    कांग्रेस भी प्रदेश में आदिवासियों पर लगातार अत्याचार के आरोप लगाती रही है और इसे अब भूरिया के रूप में आवाज दी जा सकती है। वैसे प्रदेश अध्यक्ष रहते भूरिया के खाते में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है, लेकिन आदिवासी चेहरा होने के कारण उनका नाम चल रहा है। मंगलवार को तो एक पत्र के साथ सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ गई कि भूरिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है, लेकिन प्रदेश के युवक कांग्रेस नेताओं ने इसका खंडन किया। उस दिन भूरिया इंदौर में ही थे। बताया जा रहा है कि जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन की जगह नए अध्यक्ष का चेहरा सामने आ सकता है।

    Share:

    आर्टिकल 370 पर पाकिस्तान को उमर अब्दुल्ला की दो टूक, कहा- पाक पहले अपना मुल्क संभाले...

    Thu Sep 19 , 2024
    नई दिल्ली. नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने अनुच्छेद 370 (Article 370) पर पाकिस्तान (Pakistan) के नेता की टिप्पणी को लेकर कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान पहले अपना मुल्क संभाले. उन्हें हमारे चुनाव पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. हमें पाकिस्तान से क्या लेना-देना, हम पाकिस्तान में थोड़ी हैं.” उमर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved