• img-fluid

    म्यांमार में यागी तूफान ने मचाई तबाही, 200 से अधिक ने गंवाई जान; 77 लोग लापता

  • September 17, 2024

    बैंकॉक। म्यांमार में पिछले सप्ताह आए तूफान यागी ने कहर बरपाया है। तूफान की वृजह से भारी बारिश हुई जिसके बाद बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों की मौत हो गई है। 77 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है। सरकारी ‘म्यांमा एलिन्न’ की ओर से बताई गई मृतकों की संख्या शुक्रवार को बताए गए शुरुआती आंकड़ों का करीब सात गुना है और ऐसी आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।


    बाढ़ के कारण छह लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। गृह युद्ध से प्रभावित म्यांमार में संचार दिक्कतों के चलते हताहतों की संख्या पता लगाने का काम धीमा है। आसियान मानवीय सहायता समन्वय केंद्र के मुताबिक, तूफान यागी ने सबसे पहले वियतनाम, उत्तरी थाईलैंड और लाओस को प्रभावित किया था। वियतनाम में करीब 300, थाईलैंड में 42 और लाओस में चार लोगों की मौत हुई थी।

    इस बीच बता दें कि, बाढ़ से प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए भारत आगे आया है। केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि सूखा राशन, कपड़े और दवाओं सहित 10 टन सहायता भारतीय नौसैनिक जहाज आईएनएस सतपुड़ा के जरिए म्यांमार भेजी गई है। भारतीय वायु सेना के सी-17 सैन्य परिवहन विमान ने लाओस तक 10 टन राहत सामग्री पहुंचाई है, जबकि वियतनाम को 35 टन सहायता भेजी जा गई है।

    Share:

    भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 5वीं बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

    Tue Sep 17 , 2024
    नई दिल्ली। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। इस मैच में शुरुआत में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं कर पाया था। फिर मैच खत्म होने के कुछ मिनट पहले ही भारत के लिए जुगराज सिंह ने गोल किया। इसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved