• img-fluid

    कोलकाता के सरकारी अस्पताल में फिर छेड़छाड़; सो रही महिला से वार्ड बॉय करने लगा….

  • September 16, 2024

    कोलकाता। कोलकाता के सरकारी अस्पताल (Kolkata Government Hospital) में एक और महिला से छेड़छाड़ (Tampering) का मामला सामने आया है। एक हेल्थ वर्कर पर 26 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब वह अस्पताल में सो रही थी जहां उसके बच्चे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा, ‘कोलकाता के इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (ICH) के बच्चों वाले वार्ड में मैं सो रही थी। यहां मेरा बेटा एडमिट था।’ आरोपी की पहचान 26 वर्षीय तनय पाल के रूप में हुई है, जो अस्पताल में वार्ड बॉय के तौर पर काम करता है।



    रिपोर्ट के मुताबिक, तनय पाल बच्चों के वार्ड में आया और महिला को गलत तरीके से छूने लगा। उसने उसे निर्वस्त्र करने का भी प्रयास किया। आरोपी ने इस घटना को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया। घटना की शिकायत मिलने पर कोलकाता पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने पाल का मोबाइल जब्त कर लिया और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके कुछ समय बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।

    आरजी कर हॉस्पिटल मामले को लेकर हंगामा जारी
    यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब कोलकाता के आरजी कर कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेप-मर्डर मामले को लेकर हंगामा मचा हुआ है। अस्पताल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त की सुबह ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। आरोप है कि बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के एक दिन बाद ही मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया। ताजा घटनाक्रम की बात करें तो सीबीआई ने इस मामले में मेडिकल इंस्टीट्यूट के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को रविवार को अदालत में पेश किया। जांच एजेंसी ने घोष के खिलाफ इस मामले में साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोप जोड़ा था। घोष भ्रष्टाचार के मामले में इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने मंडल को भी गिरफ्तार किया है।

    Share:

    पढ़ने जा रही 9 साल की बच्ची से अधेड़ दुकानदार ने किया रेप; गिरफ्तार

    Mon Sep 16 , 2024
    पटना। बिहार के भभुआ (Bhabhua of Bihar)  में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का घिनौना खेल (disgusting game of cruelty) खेला गया। बच्ची को एक अधेड़ दुकानदार ने अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना तब हुई जब वह ट्यूशन पपढ़ने जा रही थी। त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved