• img-fluid

    सावधान! अगले तीन दिन में तूफानी हवा और भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने बताया

  • September 13, 2024

    नई दिल्‍ली । भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने गुरुवार को 14 राज्यों में अगले दो से तीन दिन तक तूफानी हवा(stormy wind) और भारी बारिश की चेतावनी(heavy rain warning) दी है। मध्य भारत में बने दबाव क्षेत्र के कारण दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे में उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

    हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बाढ़ आ सकती है। पूर्वोत्तर में नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा में तेज बारिश होने की संभावना है। बिहार के विभिन्न जिलों में येलो और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है।


    क्यों बनी भारी वर्षा की स्थिति

    मध्य भारत में उत्पन्न दबाव क्षेत्र के कारण भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यह दबाव क्षेत्र ग्वालियर के पास शहर से लगभग 50 किमी उत्तर में और आगरा से 60 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने कहा, अगले 24 घंटे में इसके उत्तर- उत्तर पूर्वी दिशा में बढ़ने की संभावना है।

    6 डिग्री नीचे आया राजधानी का पारा

    राजधानी दिल्ली के आसमान पर गुरुवार दिन भर घने बादल छाए रहे। कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।

    यूपी में भारी बारिश ने बरपाया कहर

    उत्तर प्रदेश में दो दिन से हो रही बारिश से 23 लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले तीन दिन तक भारी बारिश होगी। पिछले 24 घंटे में हाथरस में सर्वाधिक 186 मिमी बारिश हुई। बुलंदशहर और संभल में शुक्रवार को कक्षा एक से 12 तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

    उत्तराखंड के दस जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

    उत्तराखंड में गुरुवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन 10 जिलों में भारी बारिश का रेड और तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। काशीपुर में दीवार गिरने से 15 लोग घायल हो गए। शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के सभी और गढ़वाल मंडल के तीन जिलों में कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा कर दी गई। पिथौरागढ़ में दारमा घाटी में गुरुवार दोपहर 11,820 फीट की ऊंचाई पर स्थित सीपू में मौसम की पहली बर्फबारी भी हुई। लगातार बारिश के चलते तीन हजार केदारनाथ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोक दिया गया। भारी बारिश से प्रदेश में एनएच, स्टेट हाईवे समेत 151 सड़कें बाधित हैं।

    बिहार में हल्की से तेज बारिश के आसार

    बिहार के नवादा, गया, जमुई, बांका, मुंगेर और लखीसराय में भारी बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय व मुंगेर में भारी वर्षा का येलो अलर्ट है। हरियाणा में 15 सितंबर तक भारी बरसात होने की संभावना है।

    Share:

    भारत-चीन संबंध अछूते नहीं, समाधान के लिए दोनों पक्षों से बातचीत, बोले जयशंकर

    Fri Sep 13 , 2024
    नई दिल्‍ली । लद्दाख में हिंसक झड़प(Violent clash in Ladakh) के बाद खराब हुए भारत-चीन के रिश्ते(India-China relations happened) पर पटरी पर लौटने के आसार बनते दिख रहे हैं। भारत (India)की तरफ से इसकी हर कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्वी लद्दाख में सीमा मुद्दे पर गुरुवार को कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved