• img-fluid

    Manipur: पिछले साल भड़की हिंसा की आग बरकरार, गोलीबारी-बमबाजी के बीच फंसकर महिला की मौत

  • September 10, 2024

    इंफाल। मणिपुर पिछले साल से हिंसा की आग में सुलग रहा है। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुई हिंसा को एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। शांति बहाली के दावे धराशाई हो रहे हैं। अब कांगपोकपी जिले में दो सशस्त्र समूहों के बीच हुई गोलीबारी और बमबाजी में फंसने के बाद 46 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।


    पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात सुदूरवर्ती थांगबुह गांव की है। यहां के कुछ घरों में आग लगा दी गई, जिससे स्थानीय लोगों को पास के जंगलों में भागना पड़ा। हालांकि, महिला दोनों समूहों की झड़प में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान नेमजाखोल लुंगदीम के रूप में हुई है।

    अधिकारी ने बताया कि चूड़ाचांदपुर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच संघर्ष के दौरान बड़ी संख्या में शक्तिशाली बम का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि इस झड़प के अलावा, रात में पास के एक स्कूल में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की भी खबर सामने आई। हालांकि, इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    Share:

    नालों की सफाई में भ्रष्टाचार: ठेकेदार को 80 करोड़ का फर्जी भुगतान, एलजी ने दिए जांच के आदेश

    Tue Sep 10 , 2024
    नई दिल्‍ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Lieutenant Governor VK Saxena) ने पालम में नालों की सफाई के दौरान हुए भ्रष्टाचार की जांच भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) से करवाने का आदेश दिया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों पर करीब 80 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन के दुरुपयोग करने का आरोप है। बताया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved