• img-fluid

    ‘कांग्रेस के कार्यकर्ता डरे हुए, उनके आलाकमान दुष्कर्मियों को बचा रहे’, BJP का राहुल गांधी पर पलटवार

  • September 10, 2024

    नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौर पर हैं। सोमवार की रात उन्होंने वर्जीनिया के हर्नडन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस से जुड़े लोगों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था। अब भाजपा ने उनके बयान ‘डर कुछ सेकंड में खत्म हो गया’ पर पलटवार किया है। सत्तारुढ़ पार्टी ने कहा कि आज अगर कहीं डर है तो वो कांग्रेस पार्टी के अंदर है।

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज अगर कहीं डर है तो वो कांग्रेस पार्टी के अंदर है। जब कांग्रेस में कोई महिला कास्टिंग काउच की बात करती है तो उसे पार्टी निलंबित कर देती है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता आज भयभीत हैं क्योंकि उनका आलाकमान केवल दुष्कर्मियों को बचा रहा है या दुष्कर्म के आरोपी गठबंधन के साथ खड़ा है। आज कांग्रेस पार्टी डरी हुई है कि उनके झूठ के दुष्प्रचार का पर्दाफाश हो गया है।


    उन्होंने कहा, ‘लोगों ने 2014, 2019 में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा और 2024 में मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को चुना। राहुल गांधी एक डबल इंजन वाली पार्टी है, वे केवल लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करते हैं। जब भारत को नुकसान पहुंचाया जाता है तो उन्हें मजा आता है, इसलिए वह बाहर जाकर चीन के पक्ष में बोलते हैं और भारत के बारे में झूठ बोलते हैं। दुख की बात यह है कि आज विपक्ष रचनात्मक नहीं है, यह अपने राजनीतिक लाभ के लिए भारत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। लोग ऐसे विपक्ष से डरते हैं। वे सतर्क हैं कि वे (विपक्ष) देश के खिलाफ कोई भी साजिश रच सकते हैं।’

    राहुल गांधी ने चुनावों के बाद के माहौल का जिक्र करते हुए कहा था, ‘चुनाव के बाद कुछ बदल गया है। कुछ लोगों ने कहा कि अब डर नहीं लगता, डर निकल गया। मेरे लिए यह दिलचस्प है कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने इतना डर फैलाया, एजेंसियों का दबाव छोटे व्यवसायों पर डाला और यह सब कुछ सेकंडों में गायब हो गया। इसे फैलाने में उन्हें सालों लग गए, लेकिन सब कुछ पल भर में खत्म हो गया।

    कांग्रेस नेता ने आगे कहा था, ‘संसद में, मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं और कह सकता हूं कि मोदी जी का वह 56 इंच का सीना, ईश्वर से सीधा संबंध होने का दावा, वह सब अब इतिहास बन चुका है।’

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि सरकार कोई योजना लागू करती है तो वो सभी के लिए होती है। राहुल गांधी बयान देते हैं कि दिल्ली में 3000 सिखों का कत्लेआम किया गया, उनकी पगड़ी उतार दी गई, उनके बाल काट दिए गए और दाढ़ी मुंडवा दी गई। वह (राहुल गांधी) यह नहीं कहते कि यह तब हुआ जब वे (कांग्रेस) सत्ता में थे। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वह सिखों के बारे में जो विदेश में बोल रहे हैं, उसे यहां आकर दोहराएं। मैं उनके खिलाफ मामला दर्ज करूंगा। मैं उन्हें अदालत में ले जाऊंगा।’

    Share:

    Manipur: पिछले साल भड़की हिंसा की आग बरकरार, गोलीबारी-बमबाजी के बीच फंसकर महिला की मौत

    Tue Sep 10 , 2024
    इंफाल। मणिपुर पिछले साल से हिंसा की आग में सुलग रहा है। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुई हिंसा को एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। शांति बहाली के दावे धराशाई हो रहे हैं। अब कांगपोकपी जिले में दो सशस्त्र समूहों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved