• img-fluid

    अमेरिका में राहुल के बयान से भड़की भाजपा, गिरिराज बोले- चीन के पैसों पर पल रहे कांग्रेसी नेता

  • September 09, 2024

    डेस्क। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर है, जहां भारतीय समुदाय के छात्रों से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम में रोजगार की समस्या है। भारत में रोजगार की समस्या है। लेकिन दुनिया के कई देशों में रोजगार की समस्या नहीं है। चीन में निश्चित रूप से रोजगार की समस्या नहीं है। वियतनाम में रोजगार की समस्या नहीं है। इस सबके पीछे एक कारण है।


    वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा नेताओं की तरफ से जमकर निशाना साधा गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे भारत की तारीफ करने की बजाय वो विदेश जाकर भारत को गाली दे रहे हैं और चीन की तारीफ कर रहे हैं, दुश्मन देश की तारीफ कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वो चीन के पैसों पर पल रहे हैं और विदेश जाकर चीन की ब्रांडिंग कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए जो भारत से बाहर जाकर भारत की आलोचना करते हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने आरएसएस पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कहा, कि अगर उनकी दादी के पास जाकर उनसे आरएसएस की भूमिका के बारे में पूछने की कोई तकनीक है, तो जाकर पूछें या इतिहास के पन्नों में देखें। आरएसएस के बारे में जानने के लिए राहुल गांधी को कई जन्म लेने होंगे। एक देशद्रोही आरएसएस को नहीं जान सकता। जो लोग विदेश में जाकर देश की आलोचना करते हैं, वे आरएसएस को नहीं जान सकते। ऐसा लगता है कि राहुल गांधी केवल भारत को बदनाम करने के लिए विदेश जाते हैं। राहुल गांधी इस जन्म में आरएसएस को नहीं समझ पाएंगे।

    Share:

    डॉक्टर्स ने ममता बनर्जी के भतीजे पर फर्जी खबर फैलाने का लगाया आरोप, कहा- बिना शर्त मांगे माफी

    Mon Sep 9 , 2024
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में टीएमसी सरकार और पश्चिम बंगाल पुलिस कठघरे में है। घटना के बाद पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इन सबके बीच, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस पार्टी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved