• img-fluid

    यूपी में मुसलमानों को पार्टी से जोड़ने का BJP का सदस्यता रथ रवाना, बनाएगी 5 लाख सदस्‍य

  • September 09, 2024

    लखनऊ । भाजपा (BJP) ने यूपी (UP) में मुसलमानों (Muslims) को पार्टी से जोड़ने के प्‍लान पर कदम बढ़ाए हैं। पार्टी प्रदेश में 5 लाख अल्‍पसंख्‍यकों को सदस्‍य बनाने के लक्ष्‍य के साथ मैदान में उतरी है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) ने इस लक्ष्‍य के साथ रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यता रथ को लखनऊ से रवाना किया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में कोई घर नहीं छूटे। सिर्फ सदस्यता दिलाना हमारा लक्ष्य नहीं बल्कि भाजपा की विचारधारा से लोगों को जोड़ते हुए परिवार को बढ़ाना है। आज का विरोधी कल हमारा मतदाता बनें।


    प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मनोयोग से सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। कल का मतदाता परसों हमारा सदस्य और परसों का सदस्य हमारा सक्रिय कार्यकर्ता बने। सेवा और समर्पण भाजपा का मूल मंत्र है, हम राजनीति समाज और देश को मज़बूत बनाने के लिए करते हैं। हमारे कार्यालय पार्टी की विचारधारा, परंपरा समन्वय व संगठन निर्माण की शिक्षा देने का केंद्र हैं।

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि यह सदस्यता रथ प्रदेश के सभी क्षेत्रों में जाकर भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोगों को बताने तथा आम लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करेगा? उन्होंने कहा कि रथ के जरिए हम वीडियो दिखा कर अल्पसंख्यक समाज से पांच लाख सदस्य बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस भाजपा से मुसलमानों को डराने का काम करती हैं, उस डर को दूर करने का काम हम करेंगे। ़गरीब मुसलमानों व तीन तला़क से पीड़ित बहनों के सम्मान की रक्षा मोदी सरकार में हुई है। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, मोर्चा सदस्यता प्रमुख जहीर अब्बास जैदी, मोर्चा सदस्यता सह- प्रमुख कमरुद्दीन जुगनू, नईम, असरार अहमद आदि उपस्थित थे।

    Share:

    कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश! पटरी पर रखे LPG सिलेंडर से टकराई ट्रेन, पटरी किनारे से पेट्रोल भरी बोतलें और बारूद बरामद

    Mon Sep 9 , 2024
    कानपुर. उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर (Kanpur) में एक महीने के अंदर ही एक और ट्रेन (Train) हादसे की साजिश (Conspiracy) सामने आई है. रविवार रात करीब 8.30 बजे प्रयागराज से भिवानी की ओर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस (Kalindi Express) रेलवे लाइन पर रखे भरे LPG सिलेंडर से टकरा गई. बीते 17 अगस्त की रात […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved