• img-fluid

    राहुल गांधी ने डीटीसी बस में सफर कर जानीं कर्मियों की समस्याएं, देखें वीडियो

  • September 03, 2024

    नई दिल्ली। लोकसभा (Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष (Leader of the Opposition) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर दिल्ली की आप सरकार (AAP Government) को घेरा। कहा कि डीटीसी कर्मी भारी मन से पूछ रहे हैं- हम नागरिक पक्के तो नौकरी कच्ची क्यों।

    उन्होंने कहा कि जो लोग हर दिन लाखों यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाते हैं, उन्हें बदले में केवल अन्याय का सामना करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि आप और कांग्रेस दोनों ही विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। राहुल ने पिछले सप्ताह डीटीसी की बस में सफर कर ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल से बातचीत की और उनकी परेशानियां जानीं।


    सोमवार को उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया। एक लंबी पोस्ट में राहुल ने कहा, कुछ दिनों पहले दिल्ली में सुखद बस यात्रा के अनुभव के साथ डीटीसी कर्मचारियों की दिनचर्या और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा, न सामाजिक सुरक्षा, न स्थिर आय और न ही स्थायी नौकरी। ठेके पर मजदूरी ने बड़ी जिम्मेदारी के काम को मजबूरी के मुकाम पर पहुंचा दिया है। ड्राइवर-कंडक्टरों को अनिश्चितता के अंधेरे में जीने को मजबूर किया जा रहा है।

    यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार तैनात होमगार्ड छह महीने से बिना वेतन के काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, इस उपेक्षा से त्रस्त होकर देशभर के सरकारी कर्मचारियों की तरह डीटीसी कर्मचारी भी लगातार निजीकरण के डर के साये में जी रहे हैं।

    उन्होंने कहा, ये वह लोग हैं जो भारत को चलाते हैं। प्रतिदिन लाखों यात्रियों के सफर को सुगम बनाते हैं – मगर समर्पण के बदले उन्हें कुछ मिला है तो सिर्फ अन्याय। मांगें स्पष्ट हैं – समान काम, समान वेतन, पूरा न्याय!

    Share:

    सीएम चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र से आंध्रप्रदेश में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया

    Tue Sep 3 , 2024
    अमरावती। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (CM Chandrababu Naidu) ने कहा है कि वह केंद्र (Centre) से आग्रह करेंगे कि आंध्र प्रदेश में बाढ़ (floods) को राष्ट्रीय आपदा (national disaster) घोषित करें। नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश, खासकर विजयवाड़ा में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved